
9.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! अबतक ओवर अच्छा रहा है| इस गेंद पर भी ज़मीनी शॉट खेला एक रन के लिए|
9.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर गेंद को ढकेला और रन हासिल कर लिया|
9.3 ओवर (1 रन) इस बार आगे आकर कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
9.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से कवर्स की दिशा में पंच कर दिया गया एक रन के लिए|
9.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
8.6 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 82/2 दिल्ली|
8.5 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को हल्का सा पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर काफी चुस्त दिखे वहां पर|
8.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.3 ओवर (1 रन) पुल किया इस गेंद को लेग साइड पर जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|
8.2 ओवर (6 रन) छक्का! मिड विकेट बाउंड्री को टारगेट किया और छह रन हासिल किया| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
8.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नही मिला|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8 ओवर के बाद 74/2 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर मिचेल मार्श और ललित यादव बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में पंजाब के कप्तान मयंक को होगी कुछ और विकटों की तलाश...
7.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर के काफी आगे से सिंगल चुरा लिया| 74/2 दिल्ली|
7.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7.4 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
7.3 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को धीरे से लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| फील्डर जबतक डीप से आगे आकर बॉल उठाते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
7.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.1 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेला| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
6.6 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर मार्श ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर दो रन बटोरा|
6.5 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप पर डाली गई बॉल| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
6.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
6.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
6.2 ओवर (1 रन) मिस फील्ड हुई शॉर्ट कवर्स पर मयंक द्वारा| एक रन नहीं था लेकिन बॉल को लपक नहीं पाए| हाथ से लगकर निकल गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
6.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद गति से बीट हो गए ललित यादव यहाँ पर और गेंद को हेलमेट पर खा बैठे| 59/2 दिल्ली|
5.5 ओवर (4 रन) टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से बीट करा दिया था यहाँ पर| रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| छोटी लेंथ की तेज़ गती की गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| गेंद की लाइन और उछाल से चकमा खा गए| टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
5.3 ओवर (0 रन) छोटी डाली गई गेंद को लीव करना सही सोच यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा|
5.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.1 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) काफी बढ़िया ओवर!! महज़ 4 रन इस ओवर से आये| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 10 के बाद 86/2 दिल्ली|