विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

पाकिस्तानी गेंदबाज आमिर ने कहा, कोहली का कैच छूटते ही लगा, हार गए चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने चैपिंयस ट्रॉफी का फाइनल जीतने और विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है.

Also Read in
पाकिस्तानी गेंदबाज आमिर ने कहा, कोहली का कैच छूटते ही लगा, हार गए चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल
फाइल फोटो
  • मोहम्मद आमिर ने चैपिंयस ट्रॉफी का फाइनल जीतने पर दिया बयान
  • कहा- कोहली का कैच छूटते ही लगा मैच हार गए
  • आमिर की गेंद पर अजहर ने कोहली का कैच छोड़ दिया था
नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने चैपिंयस ट्रॉफी का फाइनल जीतने और विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है. आमिर ने कहा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मेरी गेंद पर अजहर ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया था. कैच छोड़ने के बाद मैंने सोचा कि अब हम आधा मैच हार गए हैं. लेकिन कुछ देर बाद कोहली फिर से मेरी गेंद पर आउट हो गए.’ आमिर ने कहा कि कोहली के आउट होने के बाद पाकिस्तानी टीम ने राहत की सांस ली थी.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने शतक लगाकर किया ऐसा कारनामा, सन्न रह गया क्रिकेट वर्ल्ड

मोहम्मद आमिर ने ईसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा कि पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना आसान नहीं होता. इस दौरान खुद को फिट रखना बेहद जरूरी था और मैंने वो किया. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड टीम को फेंकी गई उन दो गेंदों ने उनकी छवि को यूके में बदल दिया है. आमिर ने कहा कि पिछले साल सबसे ज्यादा गेंदबाजी करने के मामले में मैं दूसरे नंबर पर रहा.

यह भी पढ़ें: इस भारतीय क्रिकेट टीम के सभी 15 खिलाड़ी थे हिंदू से अलग दूसरे धर्म के!

उन्होंने इस बातचीत में अपने स्विंग को लेकर भी बातचीत की. इस संबंध में उन्होंने कहा कि मेरी गेंदबाजी में पहले की तरह अभी भी स्विंग बाकी है, लेकिन अब पिचें गेंदबाजों की मददगार नहीं होती हैं, इस कारण थोड़ कम स्विंग दिखता है. आमिर ने कहा कि वो पाकिस्तान की टीम में सफल वापसी करके खुश हैं और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी सेवाएं देते रहेंगे.

VIDEO: पैर भी बांध दिए जाएं तो भी विराट कोहली रन बनाएंगे : सुनील गावस्कर
गौरतलब है कि 2010-11 की सीजन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम सलमान बट की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर थी. इसी दौरान मोहम्मद आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था, जिसके बाद उन पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Amir, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com