पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है
- पाक टीम ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम डाले
- कप्तान सरफराज की 60 फीसदी फीस काटी जाएगी
- अन्य खिलाड़ियों को गंवानी होगी 30 फीसदी मैच फीस
दुबई:
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान की टीम पर जुर्माना लगाया गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से जारी बयान के अनुसार, सरफराज खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम डाले जिसके कारण मैच रैफरी जेफ क्रो ने यह जुर्माना लगाया. बयान के मुताबिक, "खिलाड़ियों एवं उनके समर्थन में मौजूद सदस्यों के लिए बनाई गई आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5.1 के अनुसार धीमी ओवर गति के कारण खिलाड़ियों की मैच फीस से प्रति ओवर 10 प्रतिशत की कटौती की जाती है जबकि टीम के कप्तान की दोगुनी मैच फीस काटी जाती है."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने पहला टेस्ट 9 विकेट से जीता, इस गेंदबाज ने जीता मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड...
बयान के अनुसार, "सरफराज खान की 60 प्रतिशत एवं अन्य खिलाड़ियों की 30 प्रतिशत मैच फीस जुर्माने के रूप में काटी जाएगी.' इस टेस्ट में पाकिस्तान टीम ने इंग्लैंड पर 9 विकेट की जीत दर्ज करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया था.
वीडियो: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से खास बातचीत
मैच के चौथे दिन कल इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 242 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई थी. जीत के लिए पाकिस्तान को 64 रन का आसान सा लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने अजहर अली (4) का विकेट खोकर महज 12.4 ओवर में हासिल कर लिया. इस टेस्ट में इंग्लैंड टीम पहली पारी में 184 रन बनाकर आउट हो गई थी जिसके जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 363 रन बनाते हुए 179 रन की बढ़त हासिल की थी. पाकिस्तान 1 जून से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा एवं अंतिम टेस्ट मैच खेलेगा. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pakistan Cricket Team, Fined, Slow Over-rate