विज्ञापन

वैभव-अभिषेक, किशन नहीं, अफगान स्टार के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है 20427 रन ठोकने वाला भारतीय दिग्गज

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने रोहित शर्मा को गेंदबाजी के लिहाज से सबसे मुश्किल बल्लेबाज बताया है.

वैभव-अभिषेक, किशन नहीं, अफगान स्टार के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है 20427 रन ठोकने वाला भारतीय दिग्गज
रोहित शर्मा

देश के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी उम्दा बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. उनके दमदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया भर के कई गेंदबाज उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं. उनका मानना है कि मैदान में रोहित के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल भरा साबित होता है. कुछ ऐसा ही विचार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नवीन उल हक का भी है. 26 वर्षीय तेज गेंदबाज का कहना है कि रोहित शर्मा गेंदबाजी के लिहाज से सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं.

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में ठोक चुके हैं 20427 रन

रोहित शर्मा भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. वहीं पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज. देश के लिए उन्होंने 2007 से खबर लिखे जाने तक इंटरनेशनल लेवल पर कुल 514 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 547 पारियों में 42.46 की औसत से 20427 रन निकले हैं. जिसमें 51 शतक और 112 अर्धशतक शामिल है. 264 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. ये पारी उन्होंने टेस्ट नहीं बल्कि वनडे में खेली थी. 

वनडे में सक्रिय रह गए हैं 'हिटमैन' शर्मा 

रोहित शर्मा अब 39 साल के हो चुके हैं. अगले साल 30 अप्रैल को वह 40 साल के हो जाएंगे. यहीं मुख्य वजह है कि बढ़ती उम्र को देखते हुए उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनानी भी शुरू कर दी है. मौजूदा समय में वह केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय रह गए हैं. धुरंधर बल्लेबाज ने पहले 29 जून 2024 को टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास लिया था. उसके बाद उन्होंने सात मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. मौजूदा समय में उनकी नजर वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई है. 

यह भी पढ़ें- वैभव-अभिषेक, किशन नहीं, अफगान स्टार के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है 20427 रन ठोकने वाला भारतीय दिग्गज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com