विज्ञापन

IND vs PAK: माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी, भारत या पाकिस्तान? बताया किस टीम को मिलेगी जीत

India vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. उनका मानना है कि आगामी भारत-पाक भिड़ंत में भारतीय टीम को जीत मिलने वाली है.

IND vs PAK: माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी, भारत या पाकिस्तान? बताया किस टीम को मिलेगी जीत
IND vs PAK: माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में होगा
  • पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के जीतने की भविष्यवाणी करते हुए पाकिस्तान पर दबाव की बात कही
  • क्लार्क ने कहा कि पाक टीम फिलहाल मैदान के बाहर कई समस्याओं का सामना कर रही है जो प्रदर्शन प्रभावित कर रही हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. अहम मुकाबले का आगाज हो उससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. उनका मानना है कि आगामी भिड़ंत में भारतीय टीम को जीत मिलने वाली है. क्लार्क ने कहा, 'मैं भारत के जीत की भविष्यवाणी कर रहा हूं. मुझे लगता है कि पाकिस्तान लंबे समय से भारत के खिलाफ खेलने के दबाव को संभालने में सक्षम नहीं रहा है. मेरे हिसाब से मौजूदा समय में पाक टीम मैदान के बाहर कुछ समस्याओं से जूझ रही है. यह समस्या पिछले काफी समय से बना हुआ है.'

माइकल क्लार्क ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैच के दौरान भारतीय टीम हावी रहेगी. टीम अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही है. वहीं पाकिस्तानी टीम अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है. ग्रीन टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. इसके अलावा भारतीय टीम अपने कुछ मौके गंवाती है तो पाकिस्तान के लिए चांस बन सकता है. यही सब वजह है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आता है.'

आंकड़े भी भारत की जीत के देते हैं गवाही 

मौजूदा फॉर्म ही नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले भी भारत की जीत के गवाही देते हैं. खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम को पाक टीम के खिलाफ 13 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि ग्रीन टीम को ब्लू टीम के खिलाफ महज तीन मुकाबलों में कामयाबी हासिल हुई है.

टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का पलड़ा है भारी 

यही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ भारी नजर आता है. यहां दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल आठ मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय टीम को सात, जबकि पाक टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई है. 

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया, कौन दे सकता है टीम इंडिया को शिकस्त

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com