MI vs SRH IPL 2026, Hardik Pandya's captaincy record for Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में काफी खराब है. टीम ने 7 मैच खेले हैं और 5 में उसे हार मिली है, जबकि सिर्फ 2 मैच जीते हैं. मुंबई के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.736 का है. मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. आईपीएल 2024 से पहले मुंबई ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था. हार्दिक के आने के बाद फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा ने कप्तानी लेकर हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी. हालांकि, टीम का प्रदर्शन बेहतर बहुत अच्छा नहीं रहा है. टीम ने पिछले सीजन 14 मैच खेले थे और 8 में उसे जीत मिली थी, जबकि 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही. जबकि 2024 में सबसे निचले पायदान पर रही. टीम 14 में सिर्फ 4 मैच जीत पाई और 10 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा. मौजूदा सीजन भी उसके लिए अभी तक अच्छा नहीं गया है और उसके बाद से हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.
हार्दिक का 'डंक' हुआ गायब
बात अगर हार्दिक के रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 35 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान 21 में टीम को जीत मिली है जबकि सिर्फ 14 मैच टीम जीत पाई है. बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 40 का है. हार्दिक की अगुवाई में मुंबई पिछले सीजन प्लेऑफ में पहुंची थी.
अगर इन आंकड़ों की तुलना गुजरात के उनके टेन्योर से करें तो इसमें असमान अंतर दिखता है. हार्दिक ने 31 मैचों में गुजरात की कमान संभाली थी और टीम सिर्फ 9 मैच हारी थी, जबकि 22 में उसे जीत मिली थी. जीत प्रतिशत 71 का. हार्दिक ने गुजरात को अपनी अगुवाई में एक खिताब दिलाया और एक बार टीम उपविजेता रही.
यहीं नहीं हार्दिक के करियर के आंकड़े भी अच्छे हैं. उन्होंने आईपीएल में 66 मैचों में कप्तानी की है और 37 में जीत दर्ज करने में सफल हुई जबकि 29 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ओवरऑल आईपीएल करियर में बतौर कप्तान हार्दिक ने 56.06 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं.
प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर मुंबई
मुंबई मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के कगार पर है. मुंबई के 7 मैचों के बाद 4 अंक हैं. अगर टीम सीजन के अपने बचे हुए बाकी मैच जीतती है तो उसके अधिकतम 18 अंक होंगे. इन अंकों के साथ टीम प्लेऑफ में तो पहुंच सकती है, लेकिन एक भी बार उसका समीकरण बिगाड़ सकती है.
मुंबई के बचे हुए मुकाबले बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान जैसी टीमों का सामना करना है, जो इस सीजन दमदार प्रदर्शन कर रही हैं. मुंबई को इस सीजन अभी तक सिर्फ कोलकाता और गुजरात के खिलाफ जीत मिली है. जबकि दिल्ली, राजस्थान, बेंगलुरु पंजाब और चेन्नई से वह हार चुकी है. मुंबई इन हार का बदला लेने के लिए बरकरार होगी. लेकिन उसके लिए चीजें आसान नहीं होने वाली हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए 'असंभव' कुछ भी नहीं, बेखौफ़ बल्लेबाज़ी से लिख रही नया इतिहास, देखें आंकड़ें
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पंजाब का विजयी रथ रोक राजस्थान ने मचाई खलबली, बिगड़ा इन टीमों का गणित, जानें समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं