
एमएस धोनी और साक्षी ने कुछ इस तरह मनाई दीवाली.
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
धोनी का दीवाली मनाने वाला वीडियो हो रहा वायरल.
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने गाए थे उनके लिए गाने.
दीवाली के दिन माता की पूजा करने भी गए थे धोनी.
पढ़ें- हवा में उड़ा 36 साल का 'सुपरमैन', धोनी की फिटनेस के सब कायल
वहीं उनके आस पास धोनी, साक्षी और उनके परिवार के लोग बैठ कर म्यूजिकल दिवाली का मजा उठाते दिख रहे हैं. cricket_slays_ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो शेयर की गई है. इसके अलावा इसी हैंडल से रंधावा और धोनी की एक फोटो भी शेयर की गई है. इस फोटो में धोनी पंजाबी पॉप सिंगर रंधावा के साथ खड़े हैं, साथ में दो अन्य व्यक्ति भी खड़े हुए हैं.
पढ़ें- VIDEO में फिर नजर आया विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का ब्रोमांस
पढ़ें- जो कमाल कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए क्या वो विराट कोहली कर पाएंगे?
ऐसा नहीं है कि धोनी ने केवल म्यूजिकल दिवाली का आनंद लिया, बल्कि उन्होंने परंपरागत तरीके से भी दिवाली सेलिब्रेट की है। दिवाली के दिन जहां रात में धोनी ने रंधावा के गाने का मजा लिया तो वहीं उन्हें दिवाली की सुबह रांची के देवरी मंदिर में पूजा करते भी देखा गया था. धोनी का ये सेलिब्रेशन वीडियो अब वायरल हो रहा है. बता दें, धोनी अब न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलने में बिजी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं