विज्ञापन
3 years ago

IND vs SA, 1st Test Day 1 : सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA)  के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खराब रोशनी और बारिश के चलते मैच 31 ओवर पहले ही स्टंप्स कर दिया गया है. भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इससे पहले भारत ने पहले सेशन में रोहित, जायसवाल और गिल के विकेट गंवाए, जबकि दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, आर अश्विन और शार्दुल ठाकुर के विकेट गंवाए. वहीं चाय के बाद भारत ने बुमराह का विकेट गंवाया है. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू किया है तो वहीं अश्विन को जडेजा (Ashwin vs Jadeja) की जगह खेलने का मौका मिला है. जडेजा चोटिल होने के कारण इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. (SCORECARD) 

भारतीय प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा 

साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर

India vs South Africa 1st Test Match, Straight from SuperSport Park, Centurion:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, South Africa, South Africa Vs India 2023/24, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com