विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

Kuldeep Yadav: पहले मंगेतर संग पोस्ट की फोटो, फिर कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से डिलिट किया पोस्ट! 12 दिन पहले ही हुई है सगाई

Kuldeep Yadav: सोशल मीडिया की मानें तो कुलदीप यादव ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले अपनी मंगेतर के साथ तस्वीर शेयर की. लेकिन फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट किया.

Kuldeep Yadav: पहले मंगेतर संग पोस्ट की फोटो, फिर कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से डिलिट किया पोस्ट! 12 दिन पहले ही हुई है सगाई
Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव की 12 दिन पहले सगाई हुई है.
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की. सोशल मीडिया की मानें तो कुलदीप ने हाल ही में अपनी मंगेतर के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, लेकिन जल्द ही इसे डिलीट कर दिया.

Kuldeep Yadav: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं. इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में एक निजी समारोह में सगाई की. 4 जून को हुए इस समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिजन शामिल हुए. इस समारोह के दौरान रिंकी सिंह और प्रिया सरोज भी मौजूद रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी नवंबर में हो सकती है. हालांकि, इससे पहले कुलदीप ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कुलदीप यादव ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले अपनी मंगेतर के साथ तस्वीर शेयर की. लेकिन फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट किया. हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह साफ नहीं है.  सोशल मीडिया पर भी फैंस ऐसे ही कमेंट कर रहे हैं. कुलदीप ने पहले फोटो शेयर की फिर पोस्ट डिलीट कर दिया. बता दें, वशिंका लखनऊ के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी में काम करती हैं.

अनुभवी रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव से इंग्लैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और यह बाएं हाथ के स्पिनर 'इंट्रा स्क्वाड' अभ्यास मैच के दौरान पिच से मिली मदद से आत्मविश्वास से लबरेज है. कुलदीप बायें हाथ के एक अन्य स्पिनर (हरफनमौला) रविंद्र जडेजा के साथ अधिक समय बिता रहे हैं. अश्विन के संन्यास के बाद जडेजा पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि उन्हें इंग्लैंड में 12 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है जबकि कुलदीप ने इस देश में एक टेस्ट में सिर्फ नौ ओवर गेंदबाजी की है.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 2007 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने के लिए टीम को कुलदीप के योगदान की जरूरत होगी. वह लीड्स में खेले जाने वाले शुरुआती मैच में शायद एकादश का हिस्सा ना हो लेकिन बर्मिंघम, लॉर्ड्स और ओवल के मैदानों पर कारगर साबित हो सकते हैं.

कुलदीप ने 'इंट्रा स्क्वाड' अभ्यास मैच से इतर कहा,"विकेट (पिच) स्पिनरों के लिए अच्छा हैं. यह बल्लेबाजी के लिए भी अच्छा है. पहले दिन नमी थी, तेज गेंदबाजों को मदद मिली लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, स्पिनरों ने मैच में अपना दबदबा बनाया." इस कलाई के स्पिनर ने कहा कि उन्हें पांच मैचों की सीरीज के दौरान पिच से कुछ सहायता मिलने की उम्मीद है.

 यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "विराट कोहली के औरा को..." सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने दिया बड़ा बयान

 यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड, कौन जीतेगा टेस्ट सीरीज? माइकल क्लार्क की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Yadav, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com