विज्ञापन

'इस साल सूर्या को कप्तानी सौंप देनी चाहिए', 1983 वर्ल्ड कप विजेता की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है. 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम को आगामी सीजन के लिए सूर्यकुमार यादव को कमान दे देनी चाहिए. 

'इस साल सूर्या को कप्तानी सौंप देनी चाहिए', 1983 वर्ल्ड कप विजेता की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Suryakumar Yadav

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने बड़ा बयान दिया है. 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को आगामी सीजन के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कमान दे देनी चाहिए. 

हार्दिक पंड्या की अगुवाई में संघर्ष कर रही है मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने हाल के वर्षों में कुछ खास कमाल नहीं किया है, बल्कि वह मैदान में संघर्ष करते हुए ही नजर आई है. पांच बार की चैंपियन टीम ने आईपीएल 2024 में आखिरी पायदान पर रहते हुए अपने सफर का अंत किया था. वहीं दूसरे साल यानी कि 2025 में प्रदर्शन थोड़ा सुधरा था. मगर टीम दूसरे क्वालीफायर से आगे नहीं बढ़ पाई थी. 

एमआई की टीम में कप्तानी की दुविधा पर श्रीकांत का बयान 

मौजूदा समय में एमआई के पास तीन बेहतरीन कप्तान हैं. ये खिलाड़ी कोई और नहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और कप्तानी का अनुभव रखने वाले हार्दिक पंड्या हैं. 

एमआई की टीम में कप्तानी की दुविधा पर अपना विचार साझा करते हुए श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'फ्रेंचाइज मालिकों और टीम के उच्च स्तरीय प्रबंधन को रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर फिर से एकजुट होना होगा और स्थिति को ठीक करना होगा. उन्हें सूर्यकुमार यादव को इस साल कप्तानी सौंपकर देखना चाहिए कि क्या किस्मत बदलती है. वे सूर्यकुमार यादव को कभी भी कप्तान नियुक्त कर सकते हैं. यह जरूरी नहीं है कि वे अभी इसकी घोषणा करें.'

यह भी पढ़ें- PSL के दरवाजे फैंस के लिए हुए बंद, जानें क्यों स्टेडियम में मैच नहीं देख पाएंगे पाक क्रिकेट प्रेमी


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com