विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2021

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का दो धमाकेदार मुकाबला जहाँ पहले मैच में पंजाब ने चेन्नई को 42 गेंद पहले ही 6 विकटों से शिकस्त देते हुए अपने इंडियन टी20 लीग के इस सीज़न को समाप्त किया| तो वहीँ दूसरे मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी के दम पर कोलकाता ने राजस्थान को 86 रनों से बड़ी शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ में जाने की अपनी राह को लगभग तय कर लिया है| अभी के लिए बस इतना ही आपसे अब कल होगी मुलाकात सुपर गुरुवार के दो मुकाबले के साथ जो एक ही समय पर होगा जहाँ एक तरफ शाम 7.30 बजे हैदराबाद और मुंबई के बीच अबू धाबी के मैदान पर खेला जाएगा| तो दूसरी ओर मैच शाम 7.30 बजे बैंगलोर और दिल्ली के बीच दुबई के ग्राउंड पर मुकाबला होगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शिवम मावी को दिया गया जिसके बाद वो इसे हासिल करते हुए काफी खुश दिखाई दिए| आगे कहा कि ये जीत हमारे लिए काफी अहम थी और अब यहाँ से हमें मोमेंटम हासिल हो गया है| अपने प्रदर्शन पर बोले कि खुश हूँ कि मैं एक अहम समय पर अपनी टीम को इस तरह का प्रदर्शन दे पाया| आगे ये भी बताया कि मेरा प्लान ये था कि ज्यादा रूम नहीं दिया जाए और विकेट पर बॉल रखना है और मैंने वही किया| ये भी बताया कि इस लीग से काफी कुछ सीखा हूँ, अंडर 19 से यहाँ पर मैंने लगातार चीज़ें सीखी हैं, कब स्लोवर डालना है कब यॉर्कर डालना है| आज के मैच में शिवम दुबे की विकेट सबसे अच्छी लगी| जाते-जाते ये भी कहा कि कल के बारे में ना सोचकर मैं आज पर ध्यान देता हूँ|

मुकाबला जीतने के बाद बात करने आए कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि हमने इस अंदाज़ में अपने लीग के अंतिम मुकाबले को जीता| आगे मॉर्गन ने बोला कि हमारे बल्लेबाजों ने पहले शानदार शुरुआत दिया जिसके कारण हम एक बड़े स्कोर तक पहुँचने में कामयाब हो सके लेकिन अब हमारी नज़र मुंबई के मैच पर होगी| जबकि गेंदबाज़ी के बारे में मॉर्गन ने बताया कि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन शुरुआत दिया और पॉवर प्ले में ही सामने वाली टीम के टॉप ऑडर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया| जाते-जाते मॉर्गन ने बोला कि अब हमारी कोशिश होगी कि प्ले ऑफ में जाने के बाद अपने प्रदर्शन को बरकरार रखे और जीत के साथ आगे जायें|

मुकाबला हारने के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि ये पिच की नहीं बल्कि हमारी ग़लती है| यहाँ पर 170 रन चेज़ करने वाला लक्ष्य था लेकिन हमने खराब बल्लेबाज़ी की जिसकी वजह से हम मुकाबला हार गए| हमारे प्लान सेट थे लेकिन हम उन्हें गेम में ला नहीं पाए| अपनी कप्तानी पर कहा कि मेरा पूरा सीज़न चैलेन्ज भरा रहा| लेकिन मैंने सबको सम्भाले रखा| सबने अपना बेस्ट दिया लेकिन अगर हम और भी अच्छा क्रिकेट खेलते तो नतीजा कुछ और हो सकता था| बटलर और स्टोक्स के ना होने पर कहा कि उससे फर्क तो पड़ा लेकिन हमारे पास जो टैलेंट थे हम उसके साथ भी आगे जा सकते थे| बतौर कप्तान मैं अपने गेम पर और भी ध्यान दे रहा था और काफी कुछ बल्लेबाज़ी के दौरान भी सोच रहा था|

अंत में राहुल तेवतिया (44) ने आते ही अपने हाथ खोले और कुछ बड़े सिक्स लगाया और अपनी टीम को 85 रन तक ले गए लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं बन सका| इसी बीच कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें शिवम मावी ने 4 सबसे अधिक सफ़लता हासिल करते हुए दिया| जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने  3 विकेट अपने नाम किया| वहीँ उनका साथ देते हुए शाकिब अल हसन और वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने खाते में 1-1 विकेट अर्जित किया और अपनी टीम को प्ले ऑफ की ओर एक क़दम आगे बढ़ाया|

जिसके बाद विकटों का सिलसिला बरकरार रहा और एक के बाद एक बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर लौटते गए| राजस्थान की टीम ने 35 रनों के स्कोर पर अपने 7 बल्लेबाजों को गँवा दिया| एक समय तो ऐसा लगा कि क्या इंडियन टी20 लीग का सबसे लो स्कोर हमें आज के मैच में देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ|

शानदार गेंदबाज़ी के दम पर कोलकाता ने राजस्थान को 86 रनों से बड़ी शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ में जाने की अपनी राह को लगभग तय कर दिया है लेकिन अभी भी कल होने वाले मुंबई के मैच पर काफ़ी कुछ निर्भर होगा| 172 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई संजू की टीम महज़ 85 रनों पर निपट गई| पारी की तीसरी ही गेंद पर अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल शून्य के रूप में गंवाया|

16.1 ओवर (0 रन) आउट!!! प्ले एंड डाउन!!! कोलकाता मुकाबले में 86 रनों से विजयी| कमाल की बड़ी जीत!! पूरी तरह से विरोधी टीम को चारों खाने चित कर दिया| कमाल का क्रिकेट ऑल अराउंड!! इस जीत के साथ प्ले ऑफ़ में उनकी जगह लगभग पक्की होती हुई| हालाँकि अभी भी मुंबई वाले मुकाबले के बाद ही इसे तय किया जाएगा| इस गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए थे और अंदर आई बॉल| बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और विकटों से जा टकराई और बूम| इस बूम के साथ कोलकाता बूम बूम करने लगी|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया था| कोई रन नहीं| 24 गेंदों पर 87 रनों की दरकार, तेवतिया अकेले बल्लेबाज़, कितना बना पायेंगे?

15.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

15.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

15.3 ओवर (1 रन) आउट!! रन आउट!! एक और कील ताबूत में लगता हुआ| दूसरे रन के चक्कर में सकरिया अपना विकेट गंवा बैठे| खराब कॉल थी  तेवतिया द्वारा और नुक्सान सकरिया को हुआ| पैड्स की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला और रन भागा, पहला पूरा किया, दूसरे की मांग और वहीँ चूक हो गई| सक्रिय दूसरे के लिए भागे, थ्रो उसी समय आ गया, कीपर कार्तिक ने उसे कलेक्ट किया और बेल्स उड़ाई| चेतन ने वापसी के लिए डाईव लगाईं लेकिन क्रीज़ में घुस नहीं पाए| 84/9 राजस्थान|

15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

15.1 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! बल्लेबाज़ बीट हुए, कीपर बीट हुए और एक रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com