विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

धोनी के सपोर्ट में खड़े हुए कप्तान विराट तो गांगुली ने दिया ऐसा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने करियर के अंतिम चरण में आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करने के तरीके के लिए मौजूदा कप्तान विराट कोहली की सराहना की.

धोनी के सपोर्ट में खड़े हुए कप्तान विराट तो गांगुली ने दिया ऐसा बयान
कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने करियर के अंतिम चरण में आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करने के तरीके के लिए मौजूदा कप्तान विराट कोहली की सराहना की. गांगुली ने यहां किताब के विमोचन के दौरान कहा कि वह (कोहली) बेहतरीन कप्तान है. मुझे नहीं पता कि वह ड्रेसिंग रूम में क्या करता है या रणनीतिक तौर पर वह क्या करता है, क्योंकि मैं टीम से काफी दूर था. मुझे नहीं पता कि वह टीम बैठक में क्या कहता है लेकिन वह जिस तरह अपने खिलाड़ियों का ख्याल रखता है वह असाधारण है. 

यह भी पढ़ें: टेस्‍ट सीरीज में 'क्‍लीन स्‍वीप' किया तो गांगुली को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे कोहली

उन्होंने कहा कि मैं महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बोलता रहता हूं और मैंने धोनी के लिए विराट के अंदर जो देखा वह शानदार है. एक चैंपियन खिलाड़ी (धोनी) जो संभवत: अपने करियर के अंतिम चरण में है और विराट का आकर यह कहना कि यह मेरा खिलाड़ी है और मैं इसे खिलाना चाहता हूं. आप इससे खिलाड़ी को बदल देते हैं. वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने हाल में टी20 अंतरराष्ट्रीय में धोनी के भविष्य पर सवाल उठाए थे.

यह भी पढ़ें: धोनी की बैटिंग पर गांगुली ने उठाए सवाल, कहा- टी-20 में उतना अच्छा रिकॉर्ड नहीं

नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में जीत के बाद गांगुली की लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट उतारकर रहने वाली छवि अब भी लोगों के जेहन में ताजा है जिसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने तीन फाइनल गंवाए थे. मैच के बाद का वह बर्ताव काफी हद तक राहत की तरह था. मैं भावनाओं में बह गया था.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, MS Dhoni, Sourav Ganguly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com