IPL 2021: क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर है. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को अस्पताल में हुए भर्ती कराया गया है. पंजाब किंग्स के ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा की गई है.ट्विटर पर पंजाब किंग्स की ओर से कहा गया है कि क्रिकेटर को पेट में दर्द की शिकायत के बाद टेस्ट किया गया, जिसके बाद जिसके बाद पता चला कि उनवके अपेंडिक्स में सूजन है. इस जानकारी के बाद राहुल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.जहां उनकी इस समस्या को सर्जरी द्वारा ठीक किया जाएगा और सुरक्षा उपायों के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.. हम कप्तान के जल्द स्वस्थ होने का कामना करते हैं.
IPL 2021: जोस बटलर का धमाका, जमाया IPL करियर का पहला शतक, मैदान के चारो तरफ लगाए शॉट- Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Praying for KL Rahul's health and speedy recovery #SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2021 pic.twitter.com/q81OtUz297
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 2, 2021
केएल राहुल की तबीयत खराब होने से पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है. राहुल टीम के अहम सदस्य हैं और इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. पिछले मैच में आऱसीबी के खिलाफ राहुल ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम कोे जीत दिलाई थी. राहुल की तबीयत खराब होने से अब पंजाब की कप्तानी अगले मैच में कौन करेगा इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने अभी तक नहीं दी है. लेकिन रिपोर्ट की माने तो मयंक अग्रवाल आजके मैच में कप्तानी करेंगे.
पंजाब किंग्स का मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है. ऐसे में राहुल की जगह आज के मैच में कौन कप्तानी करेगा, इसके लेकर फ्रेंचाइजी मैच के समय ही घोषणा कर सकती है. केएल ने इस सीजन में अबतक 331 रन बना लिए थे. वो इस समय आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दूसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसी है. डुप्लेसी ने अबतक 330 रन बनाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं