विज्ञापन

IPL 2026: 'हम इसे भुनाने की कोशिश करेंगे', पराग ने बताया-क्यों लिया पहले बॉलिंग करने का फैसला

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: सभी फैंस उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें राजस्थान के टॉस जीतने के बाद पहले वैभव की बैटिंग देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ

IPL 2026: 'हम इसे भुनाने की कोशिश करेंगे', पराग ने बताया-क्यों लिया पहले बॉलिंग करने का फैसला
Indian Premier League 2026: रियान पराग
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में सोमवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अपने अभियान के पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसकी वजह का खुलासा करते हुए पराग ने एंकर से बातचीत में कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी कर रहे हैं. यहां काफी बारिश हुई है. इसलिए भले ही यह लाल मिट्टी की पिच है, लेकिन इसमें थोड़ी नमी रहेगी, तो हम शुरुआती कुछ ओवरों में उस नमी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और फिर देखेंगे कि मैच में कैसे आगे बढ़ते हैं.

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने के सवाल पर पराग बोले, 'यह अच्छा लग रहा है. काफी भावुक करने वाला एहसास है. मैं पिछले आठ सालों से इस फ्रेंचाइज़ी के साथ हूं. और 17 साल के होने से लेकर आज कप्तान बनने तक जो बदलाव मैंने देखा है, उसमें मुझे जो समर्थन मिला है, वह शानदार रहा है. मेरे सभी साथी खिलाड़ियों ने बहुत सपोर्ट किया है और काफी मददगार रहे हैं. उम्मीद है कि हमारे लिए यह एक अच्छा अभियान होगा.'

युवा कप्तान ने कहा, 'मेरा मानना है कि लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है. ट्रेड्स और ऑक्शन के ज़रिये हमने यही कोशिश की है कि हमारे पास स्मार्ट क्रिकेटर्स हों, ज्यादा ऑलराउंडर्स हों और ऐसे खिलाड़ी हों जिनके पास अलग‑अलग तरह के कौशल हों, ताकि जब हमें इस तरह की परिस्थितियां मिलें, मुंबई की सपाट पिच हों, या कोलकाता की हरी पिच, तो हम उसके मुताबिक खुद को ढाल सकें और खेल सकें. हमारा यही प्लान है. पराग ने बताया कि मुकाबले के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों नांद्रे, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन और शिमरॉन हेटमायर को XI में जगह दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com