IPL 2026 TOP 4 QUALIFICATION SCENARIOS AFTER MI LOSS VS CSK: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार (दो मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में खेला गया. जहां चेन्नई की टीम 11 शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. इस मुकाबले में मुंबई के शिकस्त खाते ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी करीब-करीब समाप्त हो गई हैं. अब कोई चमत्कार ही टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला सकता है. प्लेऑफ की रेस में फिलहाल जो टीमें सबसे आगे चल रही हैं. वो पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें हैं. पंजाब की टीम 13 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें 12-12 अंक लेकर अंकतालिका में क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं. अगर इन चारों टीमों को अपने शेष बचे मैचों में 2-2 जीत मिलती हैं तो वह करीब करीब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी.
टूर्नामेंट के 44 मैच पूरे हो जाने के बाद मुंबई इंडियंस की स्थिति
टूर्नामेंट के 44 मुकाबले पूरे हो जाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अपने नौ मुकाबलों में महज दो जीत हासिल करके अंकतालिका में नौवें स्थान पर स्थित है. टीम के खाते में चार अंक (-0.803) हैं. पंड्या एंड कंपनी को अबतक सात मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है. टूर्नामेंट में पांच मुकाबले खेलने शेष हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स है सबसे नीचे
टूर्नामेंट के 44 मुकाबले बीत जाने के बाद अंकतालिका में सबसे नीचे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है. एलएसजी ने खबर लिखे जाने तक अबतक कुल आठ मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें छह मुकाबलों में शिकस्त मिली है, जबकि केवल दो मैचों में जीत नसीब हुई है. टीम चार अंकों (-1.106) के साथ 10वें पायदान पर काबिज है.
प्लेऑफ की रेस में शामिल है सीएसके
सीएसके की टीम प्लेऑफ की रेस में अब भी शामिल है. टूर्नामेंट में सीएसके की टीम ने खबर लिखे जाने तक कुल नौ मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें चार मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में हार के सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में आठ अंक (+0.005) हैं.
मुंबई की हार के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली शीर्ष 4 संभावित परिदृश्य (कम से कम 16 अंक)
1. PBKS को 6 मैचों में 2 जीत चाहिए.
2. RCB को 5 मैचों में 2 जीत चाहिए.
3. SRH को 5 मैचों में 2 जीत चाहिए.
4. RR को 4 मैचों में 2 जीत चाहिए.
5. GT को 5 मैचों में 3 जीत चाहिए.
6. CSK को 5 मैचों में 3 जीत चाहिए.
7. DC को 5 मैचों में 3 जीत चाहिए.
8. KKR को 6 मैचों में 5 जीत चाहिए.
9. LSG को 6 मैचों में 6 जीत चाहिए.
10. MI के क्वालीफाई करने की कोई संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें- शिवम दुबे ने ऐसा क्या किया? जिससे बीच मैदान में भड़क गए नूर अहमद और ऋतुराज गायकवाड, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं