विज्ञापन

IPL 2026: 'जब उनकी टीम लगातार हार रही थी...' रोहित शर्मा की वापसी पर हरभजन का बड़ा बयान हुआ वायरल

Harbhajan Singh on Rohit Sharma: पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से जल्दी उबर जाते तो मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की बेहतर स्थिति में होती.

IPL 2026: 'जब उनकी टीम लगातार हार रही थी...' रोहित शर्मा की वापसी पर हरभजन का बड़ा बयान हुआ वायरल
Harbhajan Singh on Rohit Sharma

Harbhajan Singh on Rohit Sharma: पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से जल्दी उबर जाते तो मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की बेहतर स्थिति में होती.  रोहित ने चोट से उबरने के बाद सोमवार को वापसी की और 84 रन की तूफानी पारी खेली. इससे उनकी टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 रन का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की.

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण बाहर हो गए थे और इसके बाद पांच मैचों में नहीं खेल पाए थे. हरभजन ने जियोहॉटस्टार से कहा,"मैदान पर रहना महत्वपूर्ण होता है. डगआउट में बैठे रहने से आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. लेकिन मैदान पर रहकर आप अंतर पैदा कर सकते हैं और रोहित शर्मा ने यही किया."

उन्होंने कहा,"बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत नींव की जरूरत होती है और उन्होंने न सिर्फ अच्छी नींव रखी बल्कि उसे आगे भी बढाया. अगर उन्होंने शतक बना लिया होता तो और भी अच्छा होता, लेकिन जितने समय तक वह क्रीज पर रहे, उन्होंने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया." हरभजन ने कहा,"काश उनकी चोट थोड़ी जल्दी ठीक हो जाती. कौन जानता है, जब उनकी टीम लगातार हार रही थी तो हो सकता था कि वह एक-दो मैच जीत लेते और प्रतियोगिता में बने रहते."

इसी बीच भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि लखनऊ को लगातार अच्छा प्रदर्शन नही कर पाने की कीमत चुकानी पड़ी. शास्त्री ने कहा,"लखनऊ की समस्या यह है कि जब उसकी गेंदबाजी अच्छी चलती है, तो बल्लेबाज उनका साथ नहीं देते और जब बल्लेबाज रन बनाते हैं, तो गेंदबाज जमकर रन लुटाते हैं. उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है."

बता दें, मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद भी मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर ही है. टीम को 10 मैचों में सिर्फ 3 में जीत मिली है जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई के 6 अंक हैं. मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम हो गई है. टीम अगर अपने बचे बाकी मैच जीत भी जाती है तो भी उसे प्लेऑफ का टिकट मिलेगा, यह तय नहीं है. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के 9 मैचों में 2 जीत और 7 हार है. लखनऊ के 4 अंक हैं और वो अंक तालिका में सबसे नीचे है.

यह भी पढ़ें: DC vs CSK IPL 2026: मिचेल स्टार्क vs अंशुल कंबोज, जानें कौन है 20, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें: ICC T20I Team Rankings: वर्ल्ड चैंपियन भारत की टॉप पर बादशाहत कायम, लेकिन इस टीम से बढ़ रहा खतरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com