विज्ञापन

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस या अभी भी है मौका? ऐसा है समीकरण

Mumbai Indians Playoff Qualification Equation: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर है. टीम ने 9 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 में उसे जीत मिली है.

IPL 2026:  प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस या अभी भी है मौका?  ऐसा है समीकरण
Mumbai Indians Playoff Qualification Equation:

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस को शानिवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट की हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई की हार के साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं ना के बराबर बची है. मुंबई ने मौजूदा सीजन में सिर्फ 2 जीत हासिल की है, वो भी सिर्फ 9 मैचों में. टीम अगर यहां से अपने बचे हुए बाकी सभी मैच जीतती है तो भी अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच पाएगी और इन अंकों के साथ उसका प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल होगा. 

कैसे क्वालीफाई करेगी मुंबई

मुंबई इंडियंस फिलहाल फ्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है. 9 मैचों में 2 जीत के साथ उसके 4 अंक हैं. बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करने के बाद उसके अधिकतम 14 अंक होंगे. टेबल टॉपर पंजाब किंग्स के फिलहाल 13 अंक हैं, जबकि बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान के 12-12 अंक हैं. अगर मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे हल हाल में अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. साथ ही उसे कई मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. मुंबई को बाकी मुकाबलों में ना सिर्फ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उसका नेट रन रेट बेहतर रहे, बल्कि उसे चमत्कार की भी उम्मीद करनी होगी.

चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें जिंदा

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोकने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 98 रन की अटूट साझेदारी की मदद से शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद (26 रन देकर दो विकेट) और अंशुल कंबोज (32 रन देकर तीन विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर महज 159 रन पर रोक दिया.

फिर गायकवाड़ की 48 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी और कार्तिक ( 40 गेंद में चार चौके और तीन छक्के) के पहले आईपीएल अर्धशतक से 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत हासिल की जो इस सत्र में उसकी चौथी जीत है. लगातार निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद पांच पांच आईपीएल खिताब जीत चुकी दोनों ही टीम का टूर्नामेंट में आगे का सफर इस मैच के नतीजे पर निर्भर था. चेन्नई इस जीत से आठ अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जिससे उसकी प्लेऑफ में कदम बढ़ाने की संभावना बरकरार है जबकि मुंबई इंडियंस चार अंक से नौंवे स्थान पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com