IPL 2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आईपीएल के 16वें सीजन के पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, केन विलियमसन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनकी चोट गंभीर दिखाई दे रही है. केन विलियमसन बाउंड्री लाइन पर छक्के को बचाने के दौरान अपने घुंटने को चोटिल कर बैठे हैं. विलियमन की चोट कितनी गंभीर थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें चलने में भी तकलीफ हो रही थी. केन गुजरात के स्टाफ के कंधों का सहारा लेकर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते दिखे.
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान, गुजरात की तरफ से 12वां ओवर फेंकने जोशुआ लिटिल आए थे. उनके ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने मिडविकेट की तरफ बड़ा शार्ट खेला था. बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे, केन विलियमसन ने हवा में उछलते हुए शानदार तरीके से कैच लपका. लेकिन, गेंद उनके हाथों से छिटक गई. इस दौरान विलियमसन ने बाउंड्री बचाने की प्रयास किया. हालांकि, इस दौरान वो अपने आप को गंभीर रूप से चोटिल कर बैठे. उन्होंने अपने दाहिने घुटने को चोटिल किया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
केन विलियमसन इसके बाद दर्द से कराह उठे. बाउंड्री के बाहर ही गुजरात के फिजियो ने उन्हे देखा. केन विलियमसन की शुरूआती तस्वीरें जो आई हैं, उससे गुजरात के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं, क्योंकि केन की चोट गंभीर नजर आ रही है.
Kane Williamson in pain.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 31, 2023
Hope he's fine! pic.twitter.com/k0lHeyXAsD
बात अगर मुकाबलें की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को 14 के स्कोर पर डेवेन कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा. हालांकि, इसके बाद क्रीज पर आए मोईन अली ने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया. लेकिन, गुजरात ने इस जोड़ी को बड़ी साझेदारी बनाने नहीं दिया. चेन्नई के लिए इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ 92 रन बनाए. आईपीएल के 16वें सीजन के पहले ही मुकाबले में शतक से चूके गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान 50 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और 9 छक्के लगाए. लेकिन, उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. चेन्नई निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाने मे सफल हुई.
--- ये भी पढ़ें ---
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका का धमाका, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में कूट दिए इतने रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड
* IPL 2023: CSK और Ravindra Jadeja के बीच किस बात को लेकर हुई थी अनबन? कैसे बनी बात, सामने आई पूरी जानकारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं