विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2022

पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा, 'कोहली को फिर से RCB का कप्तान बना देना चाहिए...'

IPL 2022: विराट कोहली (Virat Kohli) के कप्तानी छोड़ने से आरसीबी फ्रेंचाइजी (RCB) के सामने मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं. आरसीबी को अपने नए कप्तान की तलाश है.

पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा, 'कोहली को फिर से RCB का कप्तान बना देना चाहिए...'
कोहली को फिर से कप्तान बना देना चाहिए
  • अजीत अगरकर ने आरसीबी को दी सलाह
  • कोहली को फिर से बना दें कप्तान
  • कोहली के कप्तान बनने से आरसीबी के लिए चीजें आसान हो जाएगी

IPL 2022: विराट कोहली (Virat Kohli) के कप्तानी छोड़ने से आरसीबी फ्रेंचाइजी (RCB) के सामने मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं. आरसीबी को अपने नए कप्तान की तलाश है. अब जब आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) होना है तो कई पूर्व दिग्गज आरसीबी टीम को लेकर अपनी राय दे रही है और साथ ही आरसीबी का अगला कप्तान किसे होना चाहिए, उसे लेकर भी अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने आरसीबी टीम के इस परेशानी का समाधान कर दिया है. दरअसल स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान: आईपीएल ऑक्शन स्पेशल' में आगरकर ने आरसीबी का अगला कप्तान किसे बनाना चाहिए, इसके लेकर अपनी राय दी है.

IPL मेगा ऑक्शन से पहले जेसन रॉय की धूम, 49 गेंद पर ठोका शतक, PAK गेंदबाजों के ऐसे उड़ाए होश- Video

अगरकर शो में कहा कि, 'यदि विराट कोहली फिर से आरसीबी की कप्तानी करने की बात स्वीकार कर लेते हैं तो यह बैंगलोर के लिए बहुत बड़ा समाधान होगा. कोहली यदि कप्तानी करने को राजी रहते हैं तो यह आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए काफी अच्छा हो जाएगा. ऐसा करनेसे फ्रेंचाइजी बहुत सारे पैसे बचा लेंगे.'

पूर्व गेंदबाज ने कहा कि, हमने देखा है कि आरसीबी पिछले कुछ समय से अच्छी टीम बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन उनसे हो नहीं रही है. आरसीबी एक ऐसी टीम बनाने की कोशिश में जो लंबी समय तक टीकी रहे. बैंगलोर हमेशा से टॉप 3 गेंदबाजों पर फोकस रहा है. यदि उसके पास पैसे नहीं रहेंगे तो फिर मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को टीम में शामिल नहीं कर सकते. राशिद खान ने 'अनोखा शॉट' खेलकर पूछा, 'अब इसको क्या नाम दें', यूं मिला जवाब- Video

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि आरसीबी ने हमेशा टॉप 3 बल्लेबाजों पर फोकस किया, अगर आपके पास पैसा नहीं है तो आप दोबारा ऐसा नहीं कर सकते हैं. अजित अगारकर बोले कि अगर आप एक ही खिलाड़ी पर अपना अधिक पैसा खर्च देंगे, तो वह आपको सिर्फ मैच जिताएगा आपके लिए टूर्नामेंट जीताकर नहीं देगा. आईपीएल 2022 प्लेयर ऑक्शन सूची पिछले हफ्ते सामने आई थी, जिसमें कुल 590 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है. 

Wicket Keepers की रैंकिंग क्यों नहीं होती?.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Indian Premier League 2022, Royal Challengers Bangalore, Ajit Agarkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com