राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर जाने गए जो शांत भाव से क्रीज पर बल्लेबाजी करते थे और दीवार की तरह डटे रहते थे. द्रविड़ को क्रिकेट का जैंटलमैन क्रिकेटर माना जाता है. अपने करियर में द्रविड़ विवादों में कम ही रहे हैं. राहुल द्रविड़ क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं. आज वर्ल्ड क्रिकेट में द्रविड़ जैसा खिलाड़़ी मिलना काफी मुश्किल है लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट को एक नया 'राहुल द्रविड़' मिला है. दरअसल पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने इस बारे में बात की है. बाबर ने पाकिस्तन के युवा टेस्ट ओपनर अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) की तारीफ में ये बातें कही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाबर ने पाकिस्तानी वेबसाइट Dawn News पर कहा कि 'हम उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं तो हमें लगता है कि वह द्रविड़ हैं. उसकी तकनीक शानदार है. उसका स्टांस काफी शानदार है. स्टाइलिश अंदाज में शॉट खेलता है. हम उसकी बल्लेबाजी की तुलना केन विलियमसन और राहुल द्रविड़ से करते हैं.'
पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा कि, 'मैं व्यक्तिगत रूप से अब्दुल्ला की स्टाइलिश बल्लेबाजी को देखता हूं और निश्चित रूप से उसका आनंद लेता हूं. वह बहुत क्लीन खेलता है, उसका रुख और जिस तरह से वह गेंद को डक करता है वह प्रभावशाली है. आमतौर पर हम उनकी तुलना केन विलियमसन और राहुल द्रविड़ से करते हैं, हम उन्हें द्रविड़ कहते हैं'.
हारिस रऊफ की 'कातिलाना थ्रो' ने उड़ा दी गिल्लियां, देखकर बल्लेबाज के भी छूटे पसीने- Video
बता दें कि 20 साल के युवा क्रिकेटर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में पाक टीम में शामिल किया दया था. 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब्दुल्ला शफीक ने एक शतक और 2 अर्धशतक जमाने का कमाल किया था. अबतक शफीक ने 5 टेस्ट में 547 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. टी-20 इंटरनेशनल में शफीक ने 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं