IPL GT vs RR: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के क्वालीफायर एक में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. रॉयल्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने डेविड मिलर (नाबाद 68) और पंड्या (नाबाद 40) के बीच चौथे विकेट की 106 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिलर ने 38 गेंद की अपनी तेजतर्रार पारी में पांच छक्के और तीन चौके मारे। उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई. पंड्या ने 27 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके जड़े. टाइटंस की ओर से शुभमन मिल (35) और मैथ्यू वेड (35) ने भी उपयोगी पारियां खेली.
IPL 2022 Qualifier 1 में हुआ अजब-गजब, 1 गेंद में बने 5 रन और 2 विकेट गिरे
रॉयल्स ने जोस बटलर (89) और कप्तान संजू सैमसन (47) की उम्दा पारियों से छह विकेट पर 188 रन बनाए थे. पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि टीम में शामिल सभी 23 खिलाड़ी अलग हैं. वे सभी अलग तरह की चीजें मुकाबले में लेकर आते हैं. मैंने मिलर से सिर्फ इतना कहा कि अगर आपके आसपास अच्छे लोग हैं तो आपको अच्छी चीजें मिलती हैं.''
उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख सकता हूं कि जो खिलाड़ी अंतिम XI में शामिल नहीं हैं वे भी चाहते हैं कि टीम अच्छा प्रदर्शन करे. राशिद ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मुझे मिलर पर अधिक गर्व है, मैंने उसे कहा कि खेल का सम्मान करना चाहिए. मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हमने गलती कर दी थी और यहां चाहते थे कि खेल का सम्मान करें. हम दोनों ही मैच को खत्म करना चाहते थे.''
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने कहा कि वह स्कोर से खुश थे लेकिन मैच में टॉस की भूमिका अहम रही.
उन्होंने कहा, ‘‘स्कोर से खुश था. विकेट पर बल्लेबाजी उतनी आसान नहीं थी. गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, पावरप्ले में स्विंग मिल रही थी. कुछ गेंद रुककर आ रही थी और उछाल भी समान नहीं था.भाग्यशाली था कि पावरप्ले में कुछ रन बना पाया. इस तरह के हालात में यह स्कोर शानदार था.''
महिला गेंदबाज ने शरीर को 'तोड़ मरोड़' कर की गेंदबाजी, देखकर चौंका क्रिकेट वर्ल्ड- Video
सैमसन ने कहा, ‘‘दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई. हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. भाग्य और टॉस की भूमिका अहम रही. लेकिन उन्हीं चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं