MI vs RR: मुंबई के खिलाफ पहले खेलते हुए राजस्थान ने 4 विकेट पर 171 रन बनाए जिसमें संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली, जोस बटलर ने 41 रन की पारी खेली. सैमसन ने अपनी पारी में 27 गेंद का सामना किया औऱ 5 चौके जड़े. राजस्थान के शिवम दुबे ने 35 रन बनाकर टीम के स्कोर को 171 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि मुंबई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. राजस्थान ने शानदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े. एक समय ऐसा लग रहा था कि बटलर और जायसवाल बड़ी पारी खेलेंगे उस दौरान चाहर ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और 2 बड़े विकेट लेकर मुंबई को मैच में वापसी करा दी.
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने मदद को बढ़ाया हाथ, COVID रिलीफ फंड में दान में दिए 7.5 करोड़ रूपये
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्पिनर राहुल चाहर (Rahul chahar) ने राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे. चाहर ने जोस बटलर और यशसवी जायसवाल को आउट करने में सफलता पाई. बता दें कि दिल्ली में खेले जा रहे मैच में राहुल चाहर की मंगेतर भी मैच देखने पहुंची थी.
— Aditya Das (@lodulalit001) April 29, 2021
ऐसे में जब चाहर ने खासकर यशसवी जायसवाल को आउट किया तो स्टैंड में बैठी उनकी मंगेतर ईशानी खुशी के झूम उठी, जायसवाल के विकेट गिरने के बाद ईशानी ने दर्शक दीर्घा में से राहुल चाहर को चीयर किया सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि कुछ दिन पहले चाहर ने सोशल मीडिया पर मंगेतर ईशानी के साथ तस्वीर भी शेयर की थी, जो इंटरनेटट पर खूब वायरल हुआ था. उस तस्वीर को चाहर ने कैप्शन देते हुए लिखा था कि मिलिए मेरे हेयरस्टाइलिस्ट से.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं