विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

विराट कोहली के वनडे में 30 शतक के रिकॉर्ड के बारे में यह बोले ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज में क्रिकेटप्रेमियों की निगाह दोनों टीमों के कप्‍तान विराट कोहली और स्‍टीव स्मिथ पर टिकी हैं.

विराट कोहली के वनडे में 30 शतक के रिकॉर्ड के बारे में यह बोले ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ
वनडे मैचों में विराट कोहली से अधिक शतक अब केवल सचिन तेंदुलकर के नाम हैं (फाइल फोटो)
  • विराट कोहली को स्‍टीव स्मिथ ने बताया बेहतरीन बल्‍लेबाज
  • कहा-ऑस्‍ट्रेलिया की तुलना में ज्‍यादा वनडे खेलता है भारत
  • मैं निजी उपलब्धियों के बारे में ज्‍यादा चिंता नहीं करता
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज में क्रिकेटप्रेमियों की निगाह दोनों टीमों के कप्‍तान विराट कोहली और स्‍टीव स्मिथ पर टिकी हैं. ये दोनों ही क्रिकेटर अपनी टीम के प्रमुख बल्‍लेबाज भी हैं, ऐसे में कप्‍तान के साथ-साथ बल्‍लेबाज के रूप में इन दोनों की प्रतिष्‍ठा दांव पर है. वनडे मैचों के लिहाज से बात करें तो विराट को स्मिथ की तुलना में 'भारी' माना जा सकता है. टीम इंडिया के कप्‍तान ने 195 वनडे मैचों में 30 शतक जमाए हैं जबकि स्‍टीव स्मिथ के 99 वनडे में 9 शतक हैं. ऐसे में जब चेन्‍नई मैच के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में स्‍टीव स्मिथ से विराट कोहली के रिकॉर्ड में पूछा गया गया  तो उन्‍होंने टीम इंडिया के कप्‍तान को बेहतरीन खिलाड़ी बताया. इसके साथ ही स्मिथ पत्रकारों से विराट के बारे में कुछ सवाल भी पूछे.

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तान का पुलिसवाला भी विराट कोहली का दीवाना, पूछा 'मुझसे शादी करोगे'

विराट के रिकॉर्ड के बारे में ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान ने कहा, 'मेरे विचार से भारतीय टीम हमारे मुकाबले ज्‍यादा वनडे मैच खेलती है. मुझे निश्चित रूप से नहीं पता कि विराट कोहली ने कितने मैच खेले हैं. वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं.' 28 वर्षीय स्मिथने कहा कि व्‍यक्तिगत रिकॉर्ड की मैं ज्‍यादा परवाह नहीं करता. उन्‍होंने कहा, 'मैं निजी उपलब्धियों को लेकर चिंतित नहीं हूं. मैं यहां सीरीज जीतने इरादे से आया हूं. टीम इंडिया के शीर्ष सात बल्‍लेबाज बहुत अच्‍छे हैं और बड़ा स्‍कोर करने में सक्षम हैं. ऐसे में उन्‍हें सीरीज में 'खामोश' रखने के लिए हमारे गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा.' सीरीज शुरू होने पहले विराट कोहली ने भी निजी रिकॉर्ड को लेकर इसी तरह के विचार जताए थे.

वीडियो: विराट ने इंटरनेशनल मैचों में पूरे किए 15 हजार रन
उन्‍होंने कहा था, 'मैं शतक बनाने के लिए नहीं खेलता. मेरे लिए जीत सबसे महत्‍वपूर्ण है. मैं 98 या 99 रन पर नाट आउट भी रहूं लेकिन यदि टीम जीतती है तो मैं खुश हूं. ' गौरतलब है कि विराट ने हाल ही में संपन्‍न हुई श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान विराट ने अपना 30वां वनडे शतक बनाया था. वनडे मैचों में अब सचिन तेंदुलकर के ही उनसे ज्‍यादा शतक हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे मैचों में 49 शतक हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com