विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

INDvsAUS: बारिश के कारण कहीं धुल तो नहीं जाएगा कोलकाता वनडे, अभ्‍यास नहीं कर पाई टीम इंडिया

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच कोलकाता में होने वाले दूसरे वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

INDvsAUS: बारिश के कारण कहीं धुल तो नहीं जाएगा कोलकाता वनडे, अभ्‍यास नहीं कर पाई टीम इंडिया
कोलकाता में सोमवार से ही लगातार बारिश हो रही है (फाइल फोटो)
  • गुरुवार को ईडन गार्डन्‍स पर होना है दूसरा वनडे
  • कोलकाता में सोमवार से ही हो रही है बारिश
  • ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इंडोर में कर रही है अभ्‍यास
कोलकाता: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश के कारण राजधानी कोलकाता में भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे वनडे मैच के लिए मंगलवार को अभ्यास नहीं कर पाई. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यह मैच गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है. कोलकाता में सोमवार से ही बारिश हो रही है, जिसके कारण सही समय से पिच को मैच के लिए तैयार कर पाना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. बारिश के कारण मंगलवार को भी पिच को ढंककर रखा गया. बारिश के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडोर में मौजूद सुविधाओं के साथ अभ्यास कर रही है.मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कोलकाता में भारी बरिश के आसार हैं. ईस्ट जोन के क्यूरेटर आशीष भौमिक ने कहा था कि अगर इस प्रकार का मौसम बना रहा था तो गेंद की रफ्तार काफी धीमी होगी. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच के लिए बारिश से बचने की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है क्योंकि अक्टूबर 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच बारिश के कारण ही शुरू भी नहीं हो पाया था और उसे रद्द करना पड़ा था. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को स्टेडियम के कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे काम का जायजा लिया था. कुछ दिनों पहले ही गांगुली ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था कि बारिश के कारण गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

वीडियो: धोनी और पंड्या ने दिलाई टीम इंडिया को जीता
उल्लेखनीय है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त बना ली है. (इनपुट: आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata ODI, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com