India vs West Indies 3rd T20: भारत ने मेजबान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में मेहमान टीम को 67 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. वास्तव में यह कहना गलत नहीं होगा कि मैच का परिणाम मैच की पहली पारी में लगभग तभी तय हो गया था, जब भारत ने मेजबानों को 241 रनों का टारगेट दिया, जो काफी मुश्किल था. इस लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत से लेकर मैच खत्म होने तक विंडीज कभी भी मुकाबले में दिखाई नहीं पड़ा और मैच पूरी तरह से एकतरफा साबित हुआ. पावर-प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में 41 रन पर तीन विकेट गंवाकर ही विंडीज की पावर ही हत्थे से उखड़ गई. इसके बाद हेटमायर ने 41 रन जरूर बनाए, तो विंडीज कप्तान केरोन पोलार्ड ने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए 39 गेंदों पर 58 रन जरूर बनाए, लेकिन यह एक पहले से ही हारा हुआ प्रयास था. विंडीज के बल्लेबाज 240 रनों के भारी-भरकम बोझ से ऐसे दबे कि मुकाबले में फिर उठ ही नहीं सके. उसकी टीम कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 173 रन ही बना सकी और मंजिल से मीलों दूर रह गई. भारत के लिए दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, तो विराट कोहली मैन ऑफ द सीरीज रहे.
इससे पहले भारत ने आतिशी बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए विंडीज के सामने मैच और सीरीज जीतने के लिए 241 रनों का बहुत ही मुश्किल लक्ष्य सामने रखा है. वास्तव में मैच का पहला हिस्सा टीम इंडिया की बल्लेबाजी का शो बन गया. पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 135 रन की शानदार शुरुआत दी. रोहित ने 34 गेंदों पर 71 रन बनाए, तो केएल राहुल ने 56 गेंदों पर 91 रन का योगदान दिया, लेकिन अपने अंदाज से सभी को चौंका कर रख दिया कप्तान विराट कोहली ने. कोहली ने छक्कों की मानों बारिश सी कर दी. कोहली सिर्फ 29 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे. और यह उनके ही टच का ही असर रहा कि भारत कोटे के 20 ओवरों में 3 विकेट पर 240 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा.
इससे पहले विंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया है. और भारतीय इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं. रवींद्र जडेजा की जगह मोहम्मद शमी, जबकि चहल की जगह कुलदीप यादव को इलेवन में जगह दी गई है. वहीं, विंडीज ने अपने पिछले मैच की इलेवन को बरकरार रखा है. करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. पिछले दोनों ही मुकाबलों में बहुत ही शानदार क्रिकेट हुई है, जिसने सीरीज में बहुत ही ज्यादा रोमांच पैदा कर दिया है. चलिए दोनों देशों की इलेवन के बारे में जान लीजिए:
वेस्टइंडीज : केरन पोलार्ड (कप्तान), लेंडल सिमंस, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, निकोल पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केरी पेरी, हेडन वॉल्श, शेल्डन कॉट्रेल और केसरिक विलियम्स
A look at the Playing XI for the two teams for the 3rd T20I.@Paytm #INDvWI pic.twitter.com/Yz9MVU52El
— BCCI (@BCCI) December 11, 2019
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी जान लीजिए, स्पेशल स्टोरी.
मेहमान टीम 20 ओवर के कोटे में 8 विकेट पर 173 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारत ने सीलीज 2-1 से जीत ली..
3rd T20I. It's all over! India won by 67 runs https://t.co/avPB1DydN0 #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
16.4 हेडन वॉल्श को बोल्ड कर दिया मोहम्मद शमी ने...11 रन बनाए वॉल्श ने..
3rd T20I. 16.5: WICKET! H Walsh (11) is out, b Mohammed Shami, 152/7 https://t.co/avPB1DgCoq #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
16.4 हेडन वॉल्श को बोल्ड कर दिया मोहम्मद शमी ने...11 रन बनाए वॉल्श ने..
3rd T20I. 16.5: WICKET! H Walsh (11) is out, b Mohammed Shami, 152/7 https://t.co/avPB1DgCoq #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
15वें ओवर में भुवनेश्वर ने रन जरूर 17 दिए, लेकिन निपटा दिया पोलार्ड को....
3rd T20I. 14.6: WICKET! K Pollard (68) is out, c (Sub) b Bhuvneshwar Kumar, 141/6 https://t.co/avPB1DydN0 #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
14वें ओवर में कुलदीप खा गए दो छक्के और 1 चौैका..और पोलार्ड ने बटोर लिए 14 रन..ऊंट के मुंह में जीरा है जीत के लिहाज से..
11.1 होल्डर की पारी खत्म हुई..कुलदीप को उड़ाने की कोशिश..खिंची हुई गेंद सही बल्ले पर नहीं आयी..गेंद गई हवा में..और इसके बाद मनीष पांडे के हाथ में..आधी विंडीज टीम पवेलियन लौट गई...
3rd T20I. 11.1: WICKET! J Holder (8) is out, c (Sub) b Kuldeep Yadav, 103/5 https://t.co/avPB1DydN0 #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
9.1 दो लगातार छक्के खाए कुलदीप यादव ने...तीसरी पर हेटमायर गए, तो फुलटॉस को ऊंचाई नहीं दे सके...और फुलटॉस पर विकेट मिल गया कुलदीप को...
3rd T20I. 9.3: WICKET! S Hetmyer (41) is out, c KL Rahul b Kuldeep Yadav, 91/4 https://t.co/avPB1DydN0 #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
शिवम दुबे के फेंके 9वें ओवर में आए 11 रन..एक छक्का भी खा गए..पर इससे विंडीज का भला होता मुश्किल दिख रहा है..
शुरुआती 6 ओवरों में बने 41 रन और विकेट गंवा दिए विंडीज ने 3..मतलब न पावर के रहे न रन के...तस्वीर दिख रही है न आपको..!!
After 6 overs, West Indies are 41/3#NDvWI pic.twitter.com/YZOqA4IM3l
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
3.1 क्या कैच लपका शिवम दुबे ने थर्ड मैन पर..कट करने गए थे चाहर को निकलोस पूरन..टॉप ऐज. गेंद आसमान में...शिवम दुबे गोता लगाते हुए गेंद के नीचे..और गेंद उनके हाथों में..निकोल की बन गई बत्तख !!
3rd T20I. 3.1: WICKET! N Pooran (0) is out, c Shivam Dube b Deepak Chahar, 17/3 https://t.co/avPB1DydN0 #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
2.6 विंडीज के विकेटों की पतझड़ शुरू हो चुकी है..दोनों ओपनर लौट गए...
1.5 ब्रैंडन ने भुवनेश्वर को उड़ाने की कोशिश की, लेकिन स्वीपर कवर पर लपके गए...बना सके सिर्फ 5 रन..दबाव बहुत है..क्या करेगा विंडीज...!
3rd T20I. 1.5: WICKET! B King (5) is out, c KL Rahul b Bhuvneshwar Kumar, 12/1 https://t.co/avPB1DydN0 #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
विंडीज के दोनों ओपनर लेंडल सिमंस और ब्रैंडन किंग क्रीज पर हैं...क्या विंडीज यह विराट चुनौती भेद पाएगी??
विराट ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्के के साथ समापन किया..7 छक्के जड़े...29 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे कोहली....
पोलार्ड के फेंके 19वें ओवर में तीन छक्के जड़े विराट कोहली ने..ऐसी मार लगाई, जो सालों तक नहीं भूलेंगे विंडीज वाले...क्या बुरा हाल किया है विराट ने विंडीज कप्तान का..19वें ओवर में बटोरे 27 रन.
24th T20I FIFTY for #KingKohli. This has been an absolute carnage by the Run Machine #INDvWI pic.twitter.com/ThiAp3WgFx
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
18 वें ओवर में दो छक्के..एक राहुल का..1 कोहली का..रन आए 17 रन..
17.2 केसरिक की स्लोर..और केएल राहुल का सामने लंबा छक्का....राहुल को नहीं शतक की परवाह..और होनी भी नहीं चाहिए..
17वें ओवर में लगे दो चौके...1 कोहली का..1 राहुल का..और 11 रन बटोर लिए भारत ने...
17वें ओवर में लगे दो चौके...1 कोहली का..1 राहुल का..और 11 रन बटोर लिए भारत ने...
16वें ओवर में आए सिर्फ 3 ही रन..गेंदबाज थे केसरिक..बांध दिया विराट और राहुल को...
22 वां ओवर होल्डर का.2 छक्के आए, 2 चौके..और रन बनाए 22...आखिरी पांच ओवरों में कयामत होगी...15 ओवर बाद भारत है 2 पर 173 रन
14.3 व 14.4 व 14.5 कोहली का होल्डर को फ्लिक करके पहले चौका...और कुछ कसर बाकी रह गई थी, तो अगली पर छ्क्का...!! फिर से चौका...कोहली ने लगा दिया है विंडीज को करंटा !!
13.6 आखिरी गेंद पर वॉल्श की छक्का जड़ दिया कोहली ने..शुरुआत कर दी है..9 रन आए इस ओवर में..
लगाता आलोचना झेल रहे हैं पंत..और इस बार खाता भी नहीं खोल सके..होल्डर की गेंद को उड़ाने की कोशिश में लांग ऑफ पर लपके गए...खाता भी नहीं खोल सके..
12.4 केसरिक की गेंद को आसमान में पहुंचाने की कोशिश, लेकिन वॉल्श के हाथों लपके गए रोहित..34 गेंदों पर 71 रन बनाए..
11वें ओवर में भारत ने बटोर लिए 16 रन...
क्या शानदार शुरुआत दी है रोहित व राहुल ने..बैंड बजा दिया बुरी तरह से..और हेडेन वॉल्श के 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर जड़ दिया है छक्का भी...ये तूफान अब रुकने वाला नहीं है..!!
9.1 केएल राहुल ने 1 रन लेकर 29 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ डाला..!
Another 50 for @klrahul11 in T20Is.#TeamIndia 108/0 after 9.1 overs. pic.twitter.com/15Toax9o96
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
हेडेन वॉल्श के नौवें ओवर में 5 रन बनाए.
रोहित ने इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका जड़़ा...21 रन बटोर लिए रोहित ने....अर्द्धशतक भीज जड़ डाला...100 रन भी पूरे गए..रोहित तो खूंखार हो गए हैं..!!
100-run partnership comes up between #TeamIndia openers pic.twitter.com/wSY2L39hxB
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
दोनों ने विंडीज बॉलरों का बैंड बजा दिया पावर-प्ले में
A cracking start for #TeamIndia. After the Powerplay, the scoreboard reads 72/0.
- BCCI (@BCCI) December 11, 2019
Live - https://t.co/avPB1DgCoq #INDvWI pic.twitter.com/tHPVomy2iL
सातवें ओवर लेकर आए लेग स्पिनर हेडन वॉल्श..लेकिन बहार नहीं आयी..कब आएगी, नहीं मालूम. इस ओवर में 9 रन जरूर आए .
पावर प्ले के आखिरी ओवर में आए 14 रन...और कुल 6 ओवर में भारत ने बना लिए हैं बिना नुकसान के 72 रन..पावर-प्ले में विंडीज के बॉलरों कों पंचर कर दिया..!!
छठे ओवर की पहली गेंद पर चौका..और दूसरी पर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का..क्या बात..क्या बात..क्या बात. आज विंडीज की खैर नहीं..
रोहित ने इस पांचवें ओवर में 1 छक्का व 1 चौका जड़ा. इस ओवर में आए 14 रन. और पेयरी का चेहरा देखने लायक है. और पोलार्ड के चेहरे की चमक भी गायब है. .!
4.1 केयरी पेयरी को भेज दिया लांगऑन के ऊपर से रोहित ने छर रन के लिए....मुश्किल है पेरी भाई...इस बार गेंद बल्ले पर टनाटन आ रही है..!
3.5 केएल राहुल ने होल्डर को लॉफ्टेड फ्लिक करके स्कवायर लेग से चौका जड़ा...तो छठी गेंद पर कट
तीसरे ओवर में रोहित के 2 चौके, 1 छक्का, कॉट्रेल के ओवर में बटोर लिए 16 रन
कॉट्रेल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर जड़ा चौका
कॉट्रेल आए थे पहला ओवर लेकर. और इसमें आए पांच रन. रोहित अलग ही मूड में दिख रहे हैं आज