विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? विराट कोहली की कप्तानी में रचा था इतिहास, अब नजरें गिल पर

पिछले कुछ सालों में श्रीलंका में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड दमदार रहा है और शुभमन गिल की नजरें इसे बढ़ाने पर होगी.

IND vs SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? विराट कोहली की कप्तानी में रचा था इतिहास, अब नजरें गिल पर
India vs Sri Lanka Head to Head Record Test in Sri Lanka


भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है.  श्रीलंका  के खिलाफ सीरीज को मिलाकर भारत को मौजूदा चक्र में कुल 9 टेस्ट खेलने हैं, जिसमें उसे 7 में हर हाल में जीत चाहिए होगी. श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड का दौरा करना है और फिर अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है. ऐसे में टीम इंडिया के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. आठ साल पहले जब कोहली की अगुवाई में भारत ने आईलैंड नेशन का दौरा किया था, तब टीम इंडिया ने मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया था. कप्तान कोहली का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ था. ऐसे में गिल की नजरें उस कारनामे को दोहराने की होगी.

श्रीलंका में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

श्रीलंका की सरजमीं पर भारत ने अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वही, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. भारतीय टीम ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा साल 2017 में किया था. इस दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था.

टीम इंडिया ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था. कोहली पहले भारतीय कप्तान बने थे, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर पर दो सीरीज जीत दर्ज की थी. इससे पहले कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2015 में 2-1 से जीती थी.

ऐसा है ओवरऑल रिकॉर्ड

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका की अब तक कुल 46 टेस्ट मैचों में भिड़ंत हुई है, जिसमें से 22 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, श्रीलंका को सिर्फ 7 टेस्ट मुकाबलों में ही जीत नसीब हुई है. टेस्ट में भारत और श्रीलंका की आखिरी बार भिड़ंत 2022 में हुई थी, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही थी. 

पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम का टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा रहा है. नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर इस दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. सीरीज की शुरुआत से पहले हुए तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा. टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से हराया. टीम इंडिया इस लय को जारी रखना चाहेगी.

 यह भी पढ़ें: 'टीम की सोच अलग' जहीर खान ने लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी को दिया साफ संदेश

 यह भी पढ़ें: जब 235 बनाने पर भी एंडरसन ने मारा था कोहली पर ताना, भड़क गए थे अश्विन, दिग्गज ने अब किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com