
14.5 ओवर (6 रन) छक्का! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया| गेंद सीधा सीमा रेखा के पीछे गिरी| अगर कोई फील्डर होता वहां पर तो कैच का मौका बन सकता था| लेकिन छह बहुमूल्य रन्स टीम को मिल गए|
14.4 ओवर (1 रन) एक और बार जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर|
14.3 ओवर (1 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
14.2 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
14.2 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद| बल्लेबाज़ उसे फ्लिक नहीं कर पाए| कीपर तक गई लेकिन पन्त के पैड्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ चली गई| अगर पन्त इसे पकड़ लेते तो स्टम्प का मौका बन सकता था|
14.1 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! चौथा झटका यहाँ पर श्रीलंका की टीम को लगता हुआ| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी तीसरी विकेट| कुसल मेंडिस 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बैकफुट से फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपीन, अम्पायर ने समय लेकर आउट करार दिया| मेंडिस ने अपने साथी खिलाड़ी से बात करने के बाद रिव्यु लेने का फ़ैसला किया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बॉल सीधा लेग स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 110/4 श्रीलंका|
13.6 ओवर (0 रन) नॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
भानुका राजपक्षे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| एक और विकेट टीम इंडिया को मिलती हुई| मुकाबला पूरी तरह से घूमता हुआ नज़र आ रहा है यहाँ पर| ऑफ़ ब्रेक गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में उठाकर खेला| गति कम कर दी थी अश्विन ने इस वजह से बल्लेबाज़ गेंद को टाइम नहीं कर पाए| हवा में लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से राहुल ने एक आसान सा कैच लपक लिया| 110/3 श्रीलंका, लक्ष्य से 64 रन दूर|
13.4 ओवर (0 रन) एक भरसक प्रयास पन्त द्वारा लेकिन विकटों से नहीं टकराई गेंद| बैक ऑफ़ द हैण्ड थ्रो करने गए लेकिन स्टम्प्स से नहीं टकराई बॉल| लेग साइड पर खेलकर रन भागना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन पन्त ने चतुराई दिखाते हुए रन लेने से रोक दिया|
13.3 ओवर (0 रन) लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नही हुआ|
13.2 ओवर (1 रन) टॉप एज लेकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद लेकिन चहल के आगे गिर गई| स्वीप शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं थी बॉल| भाग्यशाली रहे कि फील्डर के आगे गिर गई गेंद|
13.1 ओवर (4 रन) चौका! एक और जोखिम भरा शॉट!! ऑफ़ स्टम्प पर जाकर फाइन लेग की दिशा में खेला गया स्वीप शॉट और गैप हासिल कर लिया| चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
12.6 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
12.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और अर्धशतक मेंडिस का पूरा होता हुआ| कमाल की फॉर्म में हैं ये बल्लेबाज़ और अपनी लय को मुकाबले दर मुकाबले आगे लेकर जा रहे हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद को कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
12.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
12.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
12.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई बॉल और सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपील किया लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
दनुष्का गुणाथिलका बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट!! अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से भारत के लिए खुल सा गया है| हवा में गेंद, फील्डर उसके नीचे और कैच को लपका गया| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ स्वीप करने गए| टर्न हुई बॉल और बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर लेग साइड की तरफ हवा में खिल गई| फील्डर स्काई उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ते हुए श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया| 97/2 श्रीलंका|
11.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्देर्वाहन मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
11.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| रन लेना चाहते थे असलंका लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने मना कर दिया| फील्डर ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर पहुँच गए|
चरित असलंका बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड युजवेंद्र चहल| 97 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| चहल ने अपनी टीम को दिलाया एक अहम ब्रेक थ्रू| क्या यहाँ से मैच भारत के लिए बनेगा? कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ना मुमकिन नहीं| अबतक अच्छी बल्लेबाज़ी करते दिख रहे थे निसंका लेकिन एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे| 52 रनों की पारी का हुआ अंत| रिवर्स स्वीप किया था गेंद को और हवा में चली गई बॉल| फील्डर रोहित ने अपने दाएं ओर भागते हुए कैच पकड़ा| 97/1 श्रीलंका, लक्ष्य से 77 रन दूर|
10.6 ओवर (0 रन) शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं हुआ|
10.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| डीप से सिंगल हासिल हुआ|
10.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस गेंद पर आता हुआ| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
10.3 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
10.2 ओवर (1 रन) सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
10.1 ओवर (4 रन) चौका! टॉप एज और बाउंड्री मिल जायेगी यहाँ पर| पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे लेकिन बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से चार रन्स मिल गए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|