
34.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
34.4 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
34.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
34.3 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
34.2 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
34.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
दूसरा ड्रिंक्स ब्रेक इस पारी का आता हुआ!! 34 ओवर की समाप्ति के बाद बाद 194/7 श्रीलंका, लक्ष्य से 180 रन दूर| भारत अब जीत से महज़ तीन विकेट दूर जबकि मेहमान टीम को अब यहाँ से कोई जादुई पारी ही जीत दिला सकती है| अभी भी क्रीज़ पर कप्तान दसुन शनाका बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| क्या वो टीम को यहाँ से जीत की रेखा के पार ले जा पायेंगे?
33.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
33.5 ओवर (4 रन) चौका!!! शनाका के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फुल टॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
33.4 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
33.3 ओवर (1 रन) फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
33.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
33.1 ओवर (0 रन) शॉर्ट फाइन लेग की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं मिल सका|
32.6 ओवर (4 रन) चौका!!! मिसफील्ड और करुणारत्ने को मिल जाएगा बाउंड्री यहाँ पर!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल और फील्डर से हुई वहां पर मिसफील्ड जहाँ से चार रन मिल गया|
32.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
32.5 ओवर (4 रन) चौका!!! करुणारत्ने के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
32.4 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
32.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
अगले बल्लेबाज़ चमिका करुणारत्ने...
32.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शुभमन गिल बोल्ड उमरान मलिक| शून्य के स्कोर पर वेलालागे लौट गए पवेलियन| कमाल की गेंदबाजी लेकिन कप्तानी भी शानदार| नए बल्लेबाज़ के लिए स्लिप लगाया और गेंद उसी फील्डर के हाथों में गई| स्लिप एरिया में गिल ने एक बढ़िया शार्प कैच लपका| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई काफी तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने दूर से ही उसे छेड़ दिया| गति से चकमा खाए और बल्ले का बहरी किनारा लेकर पहले स्लिप में गई गेंद जहाँ से गिल ने कैच को पूरा किया| जोश इस युवा तेज़ गेंदबाज़ में है वो उनकी गेंदबाजी में भी दिख रहा है| 179/7 श्रीलंका|
32.1 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन यहाँ पर आता हुआ| तेज़ गति से पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
दुनिथ वेलालागे नए बल्लेबाज़...
31.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! लगातार बड़ा शॉट लगा रहे वानिंदु हसरंगा 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी विकेट| आगे आकर गेंद को मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने शॉट खेलने का मन बनाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर श्रेयस अय्यर ने वहां पर आकर गेंद को पकड़ा और हसरंगा की पारी का अंत कर दिया| उसी दौरान उमरान भी कैच के लिए अय्यर के पास आ गए थे, अच्छी बात ये रही थी कि दोनों में टकराव नहीं हुआ| 178/6 श्रीलंका|
31.5 ओवर (4 रन) चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई|
31.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर हसरंगा के बल्ले से आता हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
31.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! हसरंगा के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हो गए|
31.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
31.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
30.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए थे लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| 161/5 श्रीलंका|
30.5 ओवर (0 रन) काफी तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा| ये गेंद करीज़ 150 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से डाली गई थी|
वानिंदु हसरंगा अब क्रीज़ पर आयेंगे...
30.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! श्रीलंका टीम को लगा एक और झटका!!! पाथुम निसंका 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे| उमरान मलिक के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद की गति और उछाल से चकमा खा गए| बल्ले के स्टिकर के पास लगकर गेंद सीधा मिड विकेट की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर अक्षर पटेल मौजूद थे और उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 161/5 श्रीलंका|
30.3 ओवर (1 रन) कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
30.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
30.1 ओवर (1 रन) फाइन लेग की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
34.6 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|