विज्ञापन

IND vs SA 4th T20I: लखनऊ की पिच क्या असर दिखाएगी, क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौक ? बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें सबकुछ

IND vs SA 4th T20I Prediction: दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.आजके मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी नजर रहेगी. बता दें कि इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतने में सफल हो जाएगी.  

IND vs SA 4th T20I: लखनऊ की पिच क्या असर दिखाएगी, क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौक ? बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें सबकुछ
ND vs SA Weather Report, Pitch Report Of lucknow
  • भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
  • भारत ने तीसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी और चौथा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा
  • लखनऊ की काली मिट्टी वाली पिच ओस पड़ने पर बेहतर होती है, जिससे बाद में बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs South Africa, 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा टी-20  मैच लखनऊ में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने तीसरा टी20 मैच 7 विकेट से जीता था. अब चौथा टी-20 मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.आजके मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी नजर रहेगी. बता दें कि इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतने में सफल हो जाएगी.  

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी-20 में हेड टू हेड
भारत और  साउथ अफ्रीका अब तक 34 T20I मैचों में एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत 20 जीत के साथ आगे है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 में जीत हासिल करने में सफल रहा है. और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.

लखनऊ की पिच क्या असर दिखाएगी?
लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ बेहतर होती जाती है, खासकर ओस पड़ने पर, जिससे बाद के स्टेज में बैटिंग करना आसान हो जाता है. स्पिनर और पेसर दोनों ही विकेट लेकर असर डाल सकते हैं, लेकिन बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से पहले सेट होने के लिए समय चाहिए होगा. टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी.  

लखनऊ में मौसम कैसा रहेगा?
लखनऊ में मैच के दिन मौसम थोड़ा धुंधला रहने की उम्मीद है, दिन में अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की उम्मीद है. शाम को करीब 12 डिग्री तक पहुंचेगा. यानी मैच के दौरान ठंड रहने का अनुमान है. 17 दिसंबर को बारिश की संभावना नहीं है.  ठंड और ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. गेंदबाजों को ओस परेशान कर सकता है जिससे बल्लेबाज यहां फायदा उठा सकते हैं. 

क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका ?

शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I में दो गेंदों पर 4 रन बनाए और मुल्लनपुर में खेले गए दूसरे मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए थे.  14 दिसंबर को HPCA स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20I में उन्होंने 28 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनका प्रदर्शन भरोसेमंद नहीं लगा. प्लेइंग XI में उनकी जगह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में आज यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू सैमसन को इलेवन में शामिल किया जाएगा.

भारत की संभावित इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की संभावित इलेवन
क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन

किस टीम की होगी जीत ?

टॉस कौन जीतेगा? — साउथ अफ्रीका (संभावना)

मैच कौन जीतेगा? — भारत (संभावना)

टॉप बैटर— अभिषेक शर्मा (भारत), क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

टॉप बॉलर — वरुण चक्रवर्ती (भारत), लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका)

सबसे ज़्यादा छक्के — अभिषेक शर्मा (भारत), डोनोवन फरेरा (साउथ अफ्रीका)

प्लेयर ऑफ़ द मैच — वरुण चक्रवर्ती (भारत)

पहले बैटिंग करने वाली टीम का स्कोर — भारत 270+, साउथ अफ्रीका 150+

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com