T20 WC India vs Scotland Live Updates: भारत ने 6.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत की उम्मीद अब सेमीफाइनल में जाने के लिए बंध गई है. अब भारत को नामीबिया के खिलाफ भी बड़ी जीत हासिल करनी होगी. स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत ने 6.3 ओवर में ही जीत लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओऱ से रोहित शर्मा ने 16 गेंद पर 30 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने 19 गेंद पर 50 रन बनाकर मैच को जल्द खत्म कर दिया. हालांकि दोनों बल्लेबाज आउट हुए लेकिन उन्होंने अपना काम कर दिया, इस जीत के साथ ही भारत के 4 अंक हो गए हैं और रन रेट के मामले में अफगानिस्तान से आगे आ गया है. कप्तान विराट कोहली 2 रन और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर नाबाद रहे. स्कॉटलैंड की ओर से मार्क वाट को एक विकेट और ब्रैडली व्हील को 1-1 विकेट मिला. स्कोरकार्ड
India unleash the #T20WorldCup | #INDvSCO | https://t.co/nlqBbYrz37 pic.twitter.com/3XRPyr4n3P
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 5, 2021
स्कॉटलैंड के खिलाफ अहम मैच में भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम केवल 85 रन पर आउट हो गई., भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने ही नहीं दिया. भारत की ओर से शमी ने 3 विकेट, जडेजा ने 3 विकेट और बुमराह 2 विकेट लेने में सफल रहे, इसके अलावा 1 विकेट अश्विन को मिला. स्कॉटलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जॉर्ज मुन्से ने 24 रन बनाए.
Scotland are all out for 85
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 5, 2021
An excellent performance from the Indian bowlers #T20WorldCup | #INDvSCO | https://t.co/nlqBbYrz37 pic.twitter.com/A7ACgN0UCi
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में वरूण चक्रवर्ती को शार्दुल ठाकिर की जगह मौका दिया है. सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के बरकार रखने के लिए भारत की टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ पूरा दमखम दिखाना होगा और एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली 66 रनों की धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. टीम के बल्लेबाज फॉर्म में वापस आ गए हैं. ऐसे में आज स्कॉटलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पूरा जोर दिखाएगी.
स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, सफ्यान शरीफ, अलास्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में भारत और स्कॉटलैंड की टीम एक बार भी एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेली है. जिससे यह मैच रोमांचक हो सकता है. भारत हमेशा से छोटी टीमों के खिलाफ अच्छा खेलता है जैसा कि हमने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में देखा है. रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली इस मैच में भारत के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेगी. हार्दिक पंड्या और पंत पर तूफानी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी. इन सबके के अलावा क्या आज कोहली टॉस जीत पाते हैं, इसपर भी सबकी नजर बनी रहेगी.
SA vs IND: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, देखें पूरा कार्यक्रम
India vs Scotland Live Score AUS vs SCO Live Cricket Score T20 World Cup Live Update @ Dubai International Cricket Stadium, Dubai
VIDEO: आज भारत VS स्कॉटलैंड: टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की क्या हैं शर्तें ?