पाकिस्तान से मिली जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है तो वहीं दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फैन्स हार के बाद निराश है. अब सहवाग (Virendra Sehwag) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स टीवी फोड़ता दिख रहा है. वीडियो को देखकर सहवाग ने अपने ही अंदाज में रिएक्ट किया है. सहवाग ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'रिलेक्स पड़ोसियों, यह सिर्फ खेल है. आपने अच्छी कोशिश की. हमारे यहां दीपावली है तो पटाखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह टीम फोड़ रहे हैं. नहीं यार, टीवी का क्या कसूर.'
सहवाग के साथ हो गई गुगली, शेयर किया गलत वीडियो
लेकिन आपको बता दें कि जो पोस्ट सहवाग ने शेयर किया है उसमे वह शख्स पाकिस्तानी शख्स नहीं है. दरअसल, यह वीडियो 2016 का है. जिसमें एक तुर्की फुटबॉल प्रशंसक टीवी सेट तोड़ते हुए दिख रहा है. इस वीडियो में शख्स की वाइफ ने उसके साथ प्रैंक किया था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह है ओरिजिनल वीडियो
सहवाग ने ट्विट किया था यह वीडियो
Relax Padosi , it's only a game.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 23, 2022
Hamaare yahan Deepawali hai toh pataakhe phod rahe hain aur aap bevajah TV phod rahe hain .
Nahin yaar, TV ka kya kasoor. pic.twitter.com/AvVL4fOmny
मैच में भारत को मिली थी जीत
दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की बात करें तो भारत की ओर से विराट कोहली ने कमाल किया और नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. कोहली की पारी ने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया था. मैच में पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाजी की थी और 159 रन 20 ओवर में बनाए थे जिसके बाद भारत ने आखिरी गेंद पर मैच को जीत लिया. कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था.
दूसरी ओर भारतीय गेदबाजों का भी परफॉर्मेंस इस मैच में शानदार था. खासकर अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी. बता दें कि इस ऐतिहासिक मैच में अर्शदीप ने बाबर आजम को 0 रन पर आउट कर मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया था. अब भारतीय टीम 27 अक्टूबर को मैदान पर उतरेगी.
IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को हराकर देशवासियों को दिया दिवाली का 'विराट' तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं