India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाना है. जिसे लेकर ग्रीन टीम बहिष्कार कर रही है और इसी विषय पर पिछले कई दिनों से पाकिस्तान और आईसीसी के बीच टकराव जारी है. मुद्दे को सुलझाने के लिए रविवार (आठ फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई शीर्ष अधिकारियों की बैठक में आईसीसी ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मुकाबला न खेलने के लिए चेतावनी दे दी है. पैटर्न बॉडी ने पाकिस्तान बोर्ड को बता दिया है कि अगर वह यह मैच नहीं खेलता है, तो उसके खिलाफ क्या संभावित कार्रवाई की जाएगी.
मोहसिन नकवी सोमवार को शहबाज शरीफ से बहिष्कार पर करेंगे चर्चा
आधिकारिक बैठक समाप्त हो चुकी है. बहिष्कार पर चर्चा के लिए मोहसिन नकवी कल यानी कि सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुताकात करेंगे.
पीसीबी ने रखी तीन मांग
पीसीबी ने आईसीसी के सामने अपनी तीन मांगे रखी हैं. जिसमें बीसीबी के लिए मुआवजा, भागीदारी शुल्क, आईसीसी आयोजन के मेजबानी का अधिकार शामिल है.

बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने से कर दिया था मना
आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उनकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को प्रतियोगिता में शामिल कर लिया गया था.
समाधान निकालने के प्रयास में है आईसीसी
आईसीसी वर्तमान में बोर्ड के साथ एक व्यवस्थित तरीके से संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत कर रहा है, इस विचार के साथ कि खेल का हित एकतरफा कार्रवाई से ऊपर होना चाहिए.
यह भी पढ़ें- ICC और PCB में शुरू हुई बातचीत, आईसीसी ने 'फोर्स मेज्योर' पर पीसीबी से मांगा स्पष्टीकरण
IND vs PAK: मोहसिन नकवी सोमवार को शहबाज शरीफ से बहिष्कार पर करेंगे चर्चा
आधिकारिक बैठक समाप्त हो चुकी है. बहिष्कार पर चर्चा के लिए मोहसिन नकवी कल यानी कि सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलेंगे.
IND vs PAK: पीसीबी ने रखी तीन मांग
पीसीबी ने आईसीसी के सामने अपनी तीन मांगे रखी हैं. जिसमें बीसीबी के लिए मुआवजा, भागीदारी शुल्क, आईसीसी आयोजन के मेजबानी का अधिकार शामिल है.
India vs Pakistan: नकवी का अड़ियल रुख
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहनसिक नकवी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जवाब देंगे
IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान विवाद
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पीछे अपनी वजह ICC को बताई
IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान विवाद
लाहौर में ICC के डायरेक्टरों ने भारत से 15 फरवरी को मैच न खेलने की सूरत में डिटेल से की जाने वाली कार्यवाही के बारे में PCB को सूचित कर दिया है
IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान विवाद
ICC ने दी पाकिस्तान बोर्ड को वॉर्निंग, पीएम के साथ सलाह करेगा PCB
IND vs PAK: आईसीसी के साथ बैठक हुई शुरू
आईसीसी के साथ अब बैठक शुरू हो चुकी है. उम्मीद है जल्द ही परिणाम निकलकर सामने आएगा.
IND vs PAK: गद्दाफी स्टेडियम में चल रही है बैठक
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बातचीत जारी है. इस बैठक से उम्मीद की किरण जग रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जाना है.
IND vs PAK: पर्दे के पीछे चल रही है बातचीत
आईसीसी, पीसीबी, बीसीबी की लाहौर में बैठक चल रही है. हमारे सूत्रों के मुताबिक तीनों बोर्डों के बीच फिलहाल पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है.
IND vs PAK: लाहौर पहुंचे आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा
आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंच गए हैं. आज उनकी पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात होनी है.
IND vs PAK: इस्लाम बुलबुल हैं बीसीबी के मौजूदा चीफ
बीसीबी के मौजूदा चीफ इस्लाम बुलबुल हैं. लाहौर में वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे.
IND vs PAK: पाकिस्तान पहुंचे बीसीबी चीफ
बीसीबी चीफ पाकिस्तान दौरे पर हैं. जहां दोनों बोर्डों के बीच अहम बैठक चल रही है. आपको बता दें कि ग्रीन टीम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रही है.