14.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.3 ओवर (2 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
14.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ मार्टिन गप्टिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
14.1 ओवर (2 रन) कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|
13.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.5 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! न्यूज़ीलैंड को लगा तीसरा झटक!!! इसी के साथ कीवी टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल| ग्लेन फिलिप्स बिना रन बनाए पवेलियन लौटे| आर अश्विन के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई| बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बॉल पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ द्वारा औरअम्पायर सहमत यहाँ पर| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे ऑफ स्टंप को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 110/3 न्यूज़ीलैंड|
13.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
13.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर कीवी टीम को लगया हुआ| रविचंद्रन अश्विन के हाथ लगी पहली विकेट| मार्क चैपमैन 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे| धीमी गति की डाली हुई ऑफ स्पिन गेंद, बल्लेबाज़ उसे आगे आकर बड़ा शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ को बीट करती हुई सीधे स्टंप्स को जा लगी| शानदार गेंदबाज़ी यहाँ पर अश्विन द्वारा देखने को मिला| 109 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 110/2 न्यूज़ीलैंड|
13.1 ओवर (4 रन) आगे डाली हुई गेंद को कवर्स की दिशा में पैर को ज़मीन पर टिकते हुए ड्राइव किया, गैप में गई बॉल कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास उसे रुकने का बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12.6 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
12.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी भी पूरी होती हुई यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
12.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम का 100 रन पूरा हुआ| लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
12.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से खेलकर 2 रन हासिल कर लिया|
12.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
12.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बड़ा शॉट खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई|
11.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर मार्क चैपमैन के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कट शॉट खेला खेला, थर्ड मैन की ओर गई बॉल और बाउंड्री मिल गया|
11.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ मार्क चैपमैन ने अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया| फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
11.4 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर दो रन लिया|
11.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
11.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
10.6 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेल दिया| गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
10.4 ओवर (2 रन) फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
10.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
10.2 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10.1 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेला, बल्ले और गेंद का उतना बेहतर ताल मेल हुआ नहीं की स्टैंड तक पहुँच सके| नो मैन लैंड पर जा गिरी गेंद, बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|