India vs New Zealand 2nd Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 69 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं. भारत के पुजारा 29 और मयंक 38 रन बनाकर नाबाद है. भारत अब 332 रन न्यूजीलैंड से आगे हो गया है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में केवल 62 रन बनाए हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट में न्यूजीलैंड का यह सबसे कम टोटल है. भारत को 263 रन की बढ़त मिली है. भारत की ओर से अश्विन को 4, अक्षर पटेल को 2, सिराज को 3 विकेट मिले हैं. इसके अलावा एक विकेट जयंत यादव को मिली. कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन काइल जैमिसन ने 17 रन बनाए. बता दें कि भारत की पहली पारी 325 रन पर सिमटी थी. कीवी टीम की ओर से एजाज पटेल ने पूरे 10 विकेट लिए थे. इससे पहले एजाज पटेल ने करिश्मा किया और पूरे 10 विकेट हासिल करने का कमाल कर दिखाया. भारत की पहली पारी 325 पर सिमटी. भारत की ओर से मयंक ने 150 रन की पारी खेली. इसके अलावा 52 रन अक्षर पटेल ने बनाए. वहीं, पहले दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने 4 विकेट पर 221 रन बना लिए थे. मयंक अग्रवाल 120 और साहा 25 रन बनाकर नाबाद थे.. दूसरे दिन भी एजाज अपने इस परफॉर्मेंस को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि पहले दिन भारत के कप्तान विराट कोहली 0 और पुजारा 0 पर आउट हुए थे. तो वहीं, शुभमन गिल 44 और अय्यर ने 18 रन की पारी खेली थी. मुंबई टेस्ट दूसरा दिन लाइव स्कोरकार्ड
Here are the Live Updates of India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2 Straight From Wankhede Stadium in Mumbai
That's Stumps on Day 2 of the 2nd @Paytm #INDvNZ Test in Mumbai!
— BCCI (@BCCI) December 4, 2021
A superb show with bat & ball from #TeamIndia!
We will be back for the Day 3 action tomorrow.
Scorecard https://t.co/CmrJV47AeP pic.twitter.com/8BhB6LpZKg