
9.5 ओवर (1 रन) ओहो!!! टर्न प्राप्त होता हुआ सुंदर को यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली हुई ऑफ स्पिन गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और जॉनी बेयरस्टो के पैड्स को लगती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में 1 रन मिला|
जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
9.4 ओवर (0 रन) आउट!!! स्टम्प!!! बेहतरीन कीपिंग और शानदार गेंदबाजी सुंदर द्वारा| बल्लेबाज़ को आधे रास्ते में ही खड़ा कर दिया| टर्न से बीट कराया और स्टम्प कराने में कामयाब हुए| मलान एक बार फिर से स्पिनर का बने शिकार| आगे आकर गेंद को बड़े शॉट के लिए गए| टर्न से चकमा खाए और कीपर की तरफ गई गेंद| पन्त ने वापसी का भी मौका न दिया और बिजली की रफ़्तार से बेल्स उड़ा दी| 18 रन बनाकर मलान लौटे पवेलियन| 81/2 इंग्लैंड|
9.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में इस बार गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
9.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को पंच कर दिया जहाँ से सिंगल हासिल किया|
9.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद| बटलर ने उसे फाइन लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का किया प्रयास| मिड विकेट की ओर खेलना चाहते थे मलान लेकिन बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद सीधे कीपर के ऊपर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर मिला सिक्स|
8.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ जोस बटलर ने अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक लगा दिया| शॉटपिच गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल लगाकर 1 रन बटोरा|
8.4 ओवर (1 रन) धीमी गति की डाली हुई छोटी लेंथ की बॉल को मलान में मिड विकेट की ओर पुल किया| जहाँ से सिंगल मिल पाया|
8.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मलान ने सामने की ओर पुश किया| पंड्या ने गेंद को खुद ही पकड़ा|
8.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर जगह बनाकर बटलर ने कट किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन हुआ|
8.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
7.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
7.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन मलान ने तेज़ी से सिंगल हासिल कर ही लिया|
7.4 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ बटलर ने खेलकर 1 रन लिया|
7.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|
7.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव करते हुए सिंगल पूरा किया|
7.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिडिल स्टम्प की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया| 7 के बाद 64/1 इंग्लैंड|
6.5 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद हार्दिक द्वारा| मलान ने उसे कवर्स की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन मिल गया|
6.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! पटकी हुई गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया था| अम्पायर को लगा कि ये वाइड है इसलिए वाइड करार दे दिया|
6.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए बटलर ने गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| सिंगल ही मिल पाया|
6.3 ओवर (1 रन) पुल किया फाइन लेग की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
6.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद जो पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई| अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
6.1 ओवर (1 रन) ड्राइव किया कवर्स की तरफ गेंद को इस बार जहाँ से एक रन मिला|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 57/1 इंग्लैंड, जीत से 100 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर जोस बटलर (43) और डेविड मलान (4) पर बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के रनगति को बढ़ा रहे है| हालाँकि जेसन रॉय (9) ने अपने टीम के लिए ज़्यादा कुछ नही किया और चहल को अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद बटलर ने तूफ़ानी रूप लेते हुए छक्के और चौके की झड़ी लगा रहे हैं| भारत के कप्तान कोहली को एक और विकेट की होगी दरकार|
5.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| कमाल की बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए बटलर| छोटी लेंथ की गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में पुल कर दिया| गैप में गई गेंद जहाँ से जोस को चौका मिल गया| 57/1 इंग्लैंड|
5.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
5.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
5.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में इस बार गेंद को खेला और सिंगल बटोरा|
5.2 ओवर (4 रन) स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं बटलर जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया|
5.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! मलान ने उसे लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और आसानी से सिंगल हासिल किया| इस एक रन के साथ हुई सुंदर के एक अति सुंदर ओवर की समाप्ति| 83/2 इंग्लैंड|