विज्ञापन
1 minute ago

England vs India 2nd T20I:  भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बिना किसी नतीजे के बारिश के कारण रद्द होने के बाद 'मेन इन ब्लू' ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. आप नीचे दिए गए स्कोरबोर्ड पर और टेक्स्ट कमेंट्री के जरिए मैच का ताजा हाल जान सकते हैं

LIVE SCORE BOARD

इससे  पहले आखिरकार सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी को इंडिया कैप मिल गई. उनकी कैप का नंबर 122 है. इसी के साथ वैभव 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.  वैभव को संजू सैमसन की जगह भारतीय XI में जगह दी गई. भारत और इंग्लैंड की घोषित हो चुकी XI इस प्रकार है:-

भारत (संभावित): 1 वैभव सूर्यवंशी 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 रवि बिश्नोई, 11 वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड:  1. फिलिप साल्ट 2. जोस बटलर (विकेटकीपर) 3. हैरी ब्रूक (कप्तान), 4. जैकब बेथेल 5. टॉम बैंटन 6. सैम करन 7. विल जैक्स 8. लियाम डॉसन 9. आदिल राशिद 10. जोफ्रा आर्चर 11. जोश टंग

IND vs ENG LIVE Score: विल जैक्स

ऑफ स्पिनर विल जैक्स पारी का 15वां ओवर फेंक रहे हैं. 

India vs England LIVE Score, 2nd T20I: अय्यर गए..!

कप्तान अय्यर 37 रन बनाकर आउट,  भारत को तीसरा झटका...लियाम डॉसन की गेंद श्रेयस अय्यर को, आउट टॉम बैंटन द्वारा कैच आउट!! बाहर (वाइड) गेंद डालने की रणनीति काम कर गई. श्रेयस अय्यर इस स्पिनर के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहते थे. वह एक बार फिर क्रीज़ से बाहर निकले, लेकिन लियाम डॉसन ने गेंद को उनके हिटिंग आर्क (पहुंच) से दूर बाहर रखा.

श्रेयस अय्यर कैच टॉम बैंटन बोल्ड लियाम डॉसन 37(22) [चौके-3 छक्के-1]

India vs England 2nd T20I LIVE: बेहतरीन छक्का

लियाम डॉसन ब्रेक के बाद आए....लेफ्ट आर्म स्पिनर....और तीसरी गेंद पर अय्यर ने जगह बनाते हुए सुपर से ऊपर छक्का मिडविकेट के ऊपर से मार दिया....क्या कहने अय्यर के...

IND vs ENG Match Score Live: 10वें ओवर में 7 रन

सैम कुैरन का ठीक-ठाक ओवर रहा...भारत ने 7 रन ही बनाए, लेकिन आधी पारी के बाद स्कोर हो गया है 2 विकेट पर 96 रन

India vs England LIVE Score, 2nd T20I: अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा 43 रन बनाकर लौटे, भारत का दूसरा विकेट गिरा...सैम करन की गेंद अभिषेक शर्मा को, आउट टॉम बैंटन द्वारा कैच आउट!! करन का एक महंगा ओवर विकेट के साथ समाप्त हुआ! उन्होंने अभिषेक को पवेलियन भेजा, जिन्होंने आज एक मिली-जुली (उतार-चढ़ाव भरी) पारी खेली।

अभिषेक शर्मा कैच टॉम बैंटन बोल्ड सैम करन 43(24) [चौके-8 छक्के-1]

India vs England LIVE Score, 2nd T20I: वैभव आउट

 भारत को लगा पहला झटका, वैभव 14 रन बनाकर आउट..विल जैक्स की गेंद वैभव सूर्यवंशी को, आउट स्टंप!! सूर्यवंशी स्टंप आउट हो गए हैं! थर्ड अंपायर से इसे चेक कराया जा रहा है, लेकिन वह निश्चित रूप से क्रीज से बाहर हैं. बस यही देखना बाकी था कि क्या बटलर ने स्टंप्स के पीछे गेंद को सही तरीके से कलेक्ट किया है, और उन्होंने बिल्कुल सही किया था.

वैभव सूर्यवंशी स्टंप जोस बटलर बोल्ड विल जैक्स 14(10) [छक्के-2]

IND vs ENG LIVE Score: 'टांग की सुतली खोल दी

टांग को करियर के दूसरे ही ओवर में ही पता चल गया होगा कि अंतरराष्ट्रीय जिंदगी कितनी दूभर है. पहली ही गेंद पर वैभव ने छक्का मारा, तो फिर अभिषेक ने भी एक छक्का और चौका जड़ा दिया. ओवर में बटोर लिए पूरे 20 रन

India vs England LIVE: जोफ्रा का महंगा ओवर

एक अभिषेक का चौका...और फिर वैभव का छ्क्का..तीसरे ओवर में भारत ने 11 रन बटोर लिए....

IND vs ENG Match Score Live: वैभव का छक्का

तीसरे ओवर की पहली गेंद जोफ्रा की लेग साइड पर..और वैभव ने घुटना टेक कर लांग लेग के ऊपर से छ्कका जड़ दिया...क्या बात...क्या बात...

India vs England 2nd T20I LIVE: टांग लेकर आए पहला ओवर

टांग को भी कैप दी है इंग्लैंड ने ...तो वैभव भी पहला ही मैच खेल रहे हैं...देखने की बात होगी कि एप्रोच कैसी रहती है वैभव की...

India vs England 2nd T20I LIVE: पहले ओवर में 4 रन

जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर फेंका..और पूरा ओवर अभिषेक शर्मा ने ही खेला...पिच में थोड़ी उछाल...और जोफ्रा का गति पर जोर..कुछ गेंदों पर वैभव चूके,  लेकिन एक पर चौका जड़ने मे ंसफल रहे...पहले ओवर में आए 4 रन

India vs England LIVE Score, 2nd T20I: भारतीय बैटिंग शुरू

 भारत ने शुरू की बल्लेबाजी, अभिषेक और वैभव क्रीज पर

IND vs ENG Match Score Live: भारतीय XI

India vs England 2nd T20I LIVE: वैभव का जलवा..वैभव का ही शोर

India vs England LIVE Score, 2nd T20I: भारत पहले बैटिंग करेगा...वैभव खेलने जा रहे

भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, सूर्यवंशी करेंगे करियर का आगाज

India vs England LIVE Score, 2nd T20I: तैयार हो जाइए, वैभव खेलेंगे आज

वैभव सूर्यवंशी करेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज, आखिर मिली इंडिया कैप

India vs England 2nd T20I LIVE: वैभव मैदान पर विजुलाइजेशन करने पहुंचे, डेब्यू के संकेत

वैभव सूर्यवंशी ओल्डट्रैफर्ड में मैदान पर इस समय पिच पर विजुअलाइजेशन कर रहे हैं...संकेत साफ हैं कि वह करियर का आगाज करने जा रहे हैं

India vs England 2nd T20I LIVE: फैंस के कमेंट शरू

मैच भले ही अपने समय पर शुरू होगा, लेकिन फैंस सलाह देने और कमेंट में जरूर सक्रिय हो गए हैं

ndia vs England 2nd T20I LIVE: बॉलिंग कोच के विचार भी सुनें

कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉर्न मॉर्केल आए थे...और तब उन्होंने कहा था कि वैभव को मौका आसान बात नहीं है...

England vs India LIVE Updates: इंग्लैंड की XI देख लें

जहां भारत टॉस के बाद ही XI बताता है, तो वहीं इंग्लैंड ने काफी पहले ही अपनी XI की घोषणा कर दी...शायद टॉस के बाद XI का ऐलान की रणनीति अब पुरानी होती जा रही है:

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

India vs England 2nd T20I LIVE: इंग्लैंड के कौन से 11?

मैच का माहौल बनने लगा है....अब से कुछ ही देर बाद दूसरे टी20 मैच में टॉस होगा...इंग्लैंड के आखिरी 11 इन नामों से चुने जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, England, England Vs India 07/04/2026 Enin07042026264912, Cricket, Shreyas Santosh Iyer, Harry Cherrington Brook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com