विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

IND VS SA: चेतेश्वर पुजारा का 'यह रिकॉर्ड' कोई भी नहीं बनाना चाहेगा, बने पहले भारतीय

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन भारत की दूसरी दीवार एक बार पहले से ही खड़ी होने से पहले ही ढेर हो गई

Also Read in
IND VS SA: चेतेश्वर पुजारा का 'यह रिकॉर्ड' कोई भी नहीं बनाना चाहेगा, बने पहले भारतीय
चेतेश्वर पुजारा का फाइल फोटो
  • पुजारा का अनचाहा रिकॉर्ड!
  • यह पुजारा को क्या हुआ?
  • दोनों पारियों में रन आउट होने वाले पहले भारतीय
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन भारत की 'दूसरी दीवार' एक बार फिर से जरुरत के समय खड़ी होने से पहले ही ढेर हो गई. और ढेर होने का अंदाज भी ऐसा कि करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को निराश से ज्यादा शर्मसार कर गया. जी हां, चेतेश्वर पुजारा ने सेंचुरियन में एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसके नाम से ही कोई भी बल्लेबाज इससे घृणा करेगा. 

करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को चेतेश्वर पुजारा से इस दौरे में बहुत ही ज्यादा उम्मीदें थीं. सभी आस कर रहे थे कि चेतेश्वर केपटाउन में नाकाम रहने के बाद सेंचुरियन में जरूर ही टीम इंडिया के लिए आडे़  समय में सहारा बनेंगे. लेकिन सहारा तो दूर, जो उन्होंने सेंचुरियन में हुआ, वह पीड़ादायक, अफसोसजनक होने के साथ ही शर्मसार करने वाला है. वास्तव में सेंचुरियन के इस हाल से चेतेश्वर पुजारा पर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें : टीम चयन से नाराज गावस्कर को आई धोनी की याद, बोले-काश उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया होता

ध्यान दिला दें कि सेंचुरियन की पहली पारी में चेतेश्वर आते ही विकेट की मिट्टी की सौंध से भी ढंग से परिचित नहीं हो सके थे कि रन आउट हो गए. लेकिन मानो सबक लेने के लिए यही काफी नहीं था. दूसरी पारी में पार्थिव पटेल की कॉल पर पुजारा ने तीसरा लेने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी डाइव लगाने के बावजूद क्रीज से दूर रह गए. हालांकि, उनका बल्ला लाइन के ऊपर था, लेकिन कैमरे की पकड़ से वह फिर से रन आउट करार दिए गए.

VIDEO : दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रैंस में विराट कोहली. 

इसी के साथ दूसरी पारी में भी रन आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा किसी टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheteshwar Pujara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com