T20 World Cup 2026 में रविवार को सुपर-8 राउंड के तहत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम सूर्यकुमार ने शुरुआती ओवरों में ही दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) को बैकफुट पर भेजने के बाद अगर अहम मुकाबले से पकड़ गंवा दी, तो उसकी सबसे बड़ी वजह डेविड मिलर (David Miller) रहे! किलर मिलर! जब दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 20 रन पर 3 विकेट गंवा कर बुरी तरह हांफ रही थी. और जब एक और बार करने की जरूरत थी, तब मिलकर ने अपने किलर अंदाज ने टीम इंडिया की ग्रिप को एकदम ढीला कर दिया. यह सही है कि साथ ब्रेविस ने भी अच्छा दिया, लेकिन यह डेविड मिलर की 35 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों से खेली सुपर से ऊपर 63 रन की पारी ही थी, जो देखते ही देखते दक्षिण अफ्रीकी पारी की रीढ़ की हड्डी में तब्दील हो गई. एक ऐसी पारी, जिसके लिए मिलकर को दक्षिण अफ्रीकी ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के फैंस हमेशा याद करेंगे.
मिलर के किलर अंदाज वाली पारी!
मिलर ने पिच के मिजाज से ढालने के लिए कुछ गेंद जरूर लीं, लेकिन जिन विपरीत हालात में मिलकर का बल्ला बोला, इस पारी की हमेशा मिसाल दी जाएगी. और यह पारी यह भी बताती है कि आज के दौर में इस फॉर्मेट में नंबर-5 पर मिलर से बेहतर बल्लेबाज वर्ल्ड क्रिकेट में कोई नहीं है. वहीं, यह पारी यह भी कह गई कि जब बात टी20 विश्व कप में मिलर बनाम भारत की आती है, तो टीम इंडिया के पास उनकी कोई काट नहीं ही है. कम से कम आंकड़े तो इसकी पूरी-पूरी चुगली कर रहे हैं.
कहानी 12 साल पहले शुरू हुई !
और किलर मिलर और टीम इंडिया के बीच यह कहानी करीब 2 साल पहले बांग्लादेश में हुए 2014 टी20 वर्ल्ड कप से शुरू हुई. तब मीरपुर में खेले गए मुकाबले में मिलर ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए. फिर पर्थ में 2022 में उन्होंने 46 गेंदों पर ाबाद 59 रन बनाए. साल 2024 में 29 जून को फाइनल में सबसे बड़े मौके पर मिलकर बस एक बार चूके, जब वह 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव के हाथों ऐतिहासिक कैच के रूप में आउट हुए, लेकिन अब दो साल बाद जब अहमदाबाद आया, जो मिलर ने एकदम उलट हालात में 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाकर पूरी तरह से गम तो बदल ही दिया, चार में तीसरी बार नॉटआउट रहते हुए भारत को यह मैसेज तो भेज दिया कि भले ही उन्होंने प्रोटीज के शुरुआती तीन विकेटों को हत्थे से उखाड़ दिया, लेकिन उनके पास उनकी कोई काट नहीं ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं