Virat Kohli's mega record: जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच "विराट टक्कर" होने जा रही है. और यह टक्कर दोनों देशों के संदर्भ में ही नहीं, बल्कि टीम रोहित के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के संदर्भ में भी है. पिछले मैच में अमेरिका से पाकिस्तान भले ही पिट गया हो, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह टीम रातों-रात एकदम बेकार हो गयी है. वह एक दिन विशेष था और आज फिर से दिन विशेष है. भारत के खिलाफ जब मुकाबले की बात आती है, तो पाकिस्तानी एक अलग ही रंग में आ जाते है. आज पाक प्रबंधन ने अपनी रणनीति विराट को केंद्र में रखकर बनाई है, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज से निपटना उसके गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा. पाक तिकड़ी के सामने कोहली के विराट रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहना एकदम सही होगा कि पाक पेसरों के लिए यह "विराट टक्कर" नहीं आसां, एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है!!
Last time when Virat Kohli played against Pakistan in T20WC .#INDvsPAK #ViratKohlipic.twitter.com/msxaO2L61D
— Shashank (@Shashank18_71) June 9, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाक की चौकड़ी विकेट को तरसी
वास्तव में पाकिस्तान बॉलरों के लिए विराट चैलेंज पिछले कई सालों से चला आ रहा है. और आंकड़े इस बात की पुष्टि साफ-साफ कर रहे हैं. यह आप इससे समझ सकते हैं कि विराट ने नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हैरिस रऊफ और शादाब खान को मिलाकर इस चौकड़ी की कुल 113 गेंदों का सामना किया है, लेकिन ये एक बार भी कोहली को आउट नहीं कर सके हैं. और यह साफ-साफ बता रहा है कि पाकिस्तानी की ये सुपर मिसाइल कोहली के सामने टी20 में कैसे एकदम फिस्स साबित हुई हैं.
आफरीदी ने किया बस एक बार आउट लेकिन...
कोहली लेफ्टी पेसर शाहीन आफरीदी के खिलाफ खेली 22 गेंदों पर सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं, लेकिन यहां भी उनका स्ट्राइक-रेट आफरीदी के खिलाफ 154 का है, जो सबकुछ कहने के लिए काफी है. अगर इस पर भी किसी को कई शक हो, तो बता देते हैं कि साल 2021 से लेकर अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ पिछली चार पारियों में कोहली ने 82*, 60, 35 और 57 का स्कोर किया है. और ये आंकड़े पाकिस्तान स्टार बॉलरों को चिढ़ा रहे हैं कि यह विराट टक्कर नहीं आसां, इतना समझ लीजिए, आग का दरिया है और डूब कर जाना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं