India vs New zealand ICC Women's T20I World Cup Live Score: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप के रोमांचक मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम को आज यहां न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के लिएएड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा. आखिरकार भारतीय टीम ने मैच 3 रन से जीता. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है. मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड टीम के विकेट लगातार गिरे उसकी रनगति भी बेहद धीमी रही. एक समय जब लग रहा था कि भारत आसानी से मैच जीत जाएगा तभी एमिलिया कैर और हेली जेनसन ने आखिरी के ओवरों में हल्ला बोलते हुए मैच रोमांचक बना दिया. आखिरी के दो ओवरों ने इन दोनों ने 29 रन बटोरे. वैसे, इन दोनों के साहसिक प्रयासों के बावजूद कीवी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना पाई और तीनरन से मैच हार गई. इससे पहले, न्यूजीलैंड के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए शैफाली वर्मा के आतिशी 46 रन (34 गेंद, चार चौके और तीन छक्के) के सहारे भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए थे. एक समय भारतीय टीम का स्कोर 9 ओवर में दो विकेट पर 68 रन था और लग रहा था कि टीम आसानी से 150 के स्कोर पर पहुंच जाएगी. लेकिन तानिया (23) के दूसरे विकेट के रूप में आउट होते ही भारतीय रनगति पर ब्रेक लग गया. इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए और 20 ओवर में 133 रन तक ही पहुंच पाई.मैच में 46 रन की आतिशी पारी खेलने वाली भारत की शैफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Cricket, India Women, New Zealand Women, Harmanpreet Kaur Bhullar, Live Score, Live Cricket Score, Live Blogs, India Women Vs New Zealand Women 02/27/2020 Inwnzw02272020189663