विज्ञापन
4 years ago

India vs New Zealand 1st ODIs: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा  दिया. न्यूजीलैंड की जीत में टॉम लाथम और केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी की, लाथम ने 104 गेंद पर 145 रन बनाए तो वहीं कप्तान विलियमसन 98 गेंद पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में भारत द्वारा दिए गए 307 रनों के लक्ष्य का आसानी के साथ हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही कीवी टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. भारत की ओर से उमरान मलिक को 2 विकेट मिला तो वहीं शार्दुल ठाकुर के खाते में एक विकेट आए.  इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने कमाल किया और 76 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली. अय्यर ने अलावा धवन ने 72 और शुबमन गिल ने 50 रन बनाए. कीवी टीम की ओर से साउदी को 3 विकेट, मिल्ने के 1 विकेट तो वहीं फर्ग्यूसन 3 विकेट लेने में सफल रहे. इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. .  न्यूजीलैंड Vs भारत पहला वनडे मैच का लाइव स्कोरकार्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Playing XI India: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Playing XI New Zealand :फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

Here are the Score RESULT of the 1st T20I Match between India and New Zealand straight from  Eden Park, Auckland

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2022/23, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com