विज्ञापन

IND vs NED: अभिषेक एप्रोच से समझौते को राजी नहीं, पसंदीदा एरिया में बहाना एक घंटे से भी ज्यादा पसीना, रिंकू को 'गेरहार्ड इरास्मस' बनाने की तैयारी

India vs Netherlands: अभिषेक शर्मा अभी तक खेले दोनों ही मैचों में फ्लॉप रहे. मंगलवार को कोचिंग स्टॉफ ने उनके साथ जमकर पसीना बहाया

IND vs NED: अभिषेक एप्रोच से समझौते को राजी नहीं, पसंदीदा एरिया में बहाना एक घंटे से भी ज्यादा पसीना, रिंकू को 'गेरहार्ड इरास्मस' बनाने की तैयारी
Abhishek Sharma:
X: social media

T20 World Cup 2026: नीदरलैंड के खिलाफ (India vs Nehterland) टी20 विश्व कप मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के नेट सत्र में स्पिन गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिला. और इस अभ्यास विशेष में प्रबंधन का सबसे  ज्यादा फोकस अभी तक खेले दोनों मैचों में खाता नहीं खोल सके अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma). वर्ल्ड कप में  अभिषेक से करोडों भारतीय प्रशंसक ठीक वैसे ही बल्ले से आग उगलने की उम्मीद कर रहे थे,जैसी उन्होंने मेगा इवेंट से ठीक पहले न्यूजीलैंड बॉलरों के खिलाफ उतरी थी. लेकिन अभिषेक को वर्ल्ड कप में एक मैच में पेट में संक्रमण के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा, तो खेले दोनों ही मैचों में वह खाता तक नहीं खोल सके.  

पसंदीदा जोन में बड़े शॉट का अभ्यास

यही  वजह है कि इससे पहले आलोचक और ज्यादा उनके सिर पर सवार हों, उससे पहले पूरा कोचिंग स्टॉफ अभिषेक की समस्या सुलझाने में जुट गया. मंगलवार को  अभिषेक ने नेट पर एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की. आमतौर पर विकेट के सामने दोनों ओर आक्रामक शॉट खेलने वाले अभिषेक ने अपनी ताकत पर भरोसा कायम रखा. उन्होंने नेट गेंदबाजों और वरुण चक्रवर्ती की ऑफ स्पिन के खिलाफ काउ कॉर्नर और डीप कवर क्षेत्र को निशाना बनाया.

पेसरों को भी नहीं बख्शा 

तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुल और विकेट के पीछे पिक-अप शॉट का सहारा लिया. तीनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगी रही. जब लगा कि उनका सत्र समाप्त हो चुका है तभी अभिषेक कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे. इसी दौरान कुलदीप यादव गेंदबाजी के लिए आए और अभिषेक ने जरा भी देर किए बिना फुल लेंथ गेंदों को अपने पसंदीदा एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र की ओर भेजना शुरू कर दिया.पास के नेट में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों ने भी स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास किया.

रिंकू सिंह बनेंगे गेरहार्ड इरास्मस'!

लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद रिंकू ने राउंड-आर्म एक्शन के साथ कुछ ऑफ स्पिन भी डाली, जो नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की शैली की याद दिला रही थी. इरास्मस ने पिछले सप्ताह दिल्ली में भारत के खिलाफ मुकाबले में अपने अनोखे एक्शन और स्टंप्स के काफी पीछे से गेंद डालकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला था. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उस्मान तारीक और सैस अय्यूब जैसे गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी.

यह भी पढ़ें:

इमरान खान के समर्थन में उतरे कपिल और गावस्कर, 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार से की ये अपील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com