- डबलिन में रिकॉर्डों की बारिश!
- हार्दिक का प्रचंड प्रहार!
- लगातार दो बड़े स्कोर!
आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले (मैच रिपोर्ट) में विराट कोहली एंड कंपनी मेजबान टीम पर बुरी तरह टूटी. कुछ रिकॉर्ड टीम ने मिलकर बनाए, तो कुछ खिलाड़ियों ने मिलकर बना डाले. आप आप कहेंगे कि आयरिश जैसी टीम के खिलाफ बनाए हैं. ठीक है भाई साहब, लेकिन रिकॉर्ड तो रिकॉर्ड ही होते हैं. चलिए क्रिकेटप्रेमी इन रिकॉर्डों पर नजर डालें.
That moment when you get a wicket on debut.@sidkaul22pic.twitter.com/LFD6OKVZHF
— BCCI (@BCCI) June 29, 2018
हार्दिक का हमला !
हार्दिक ने ऐसा हमला बोला कि आयरिश टीम मानो सदमे में आ गई. हार्दिक ने 9 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. इसी के साथ ही उन्होंने टी-20 में खुद को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक-रेट वाले बल्लेबाजों की कतार में शामिल करा लिया. हां, साफ कर दें कि इस रिकॉर्ड में कम से कम तीस रन की पारी को शामिल किया गया है. चलिए नजर दौड़ाएं
स्ट्राइक-रेट बल्लेबाज पारी बनाम साल
360.50 युवराज सिंह 58 (16) इंग्लैंड 2007
357.14 सी. मुनरो 50 (14) श्रीलंका 2016
355.84 हार्दिक पंड्या 32* (9) आयरलैंड 2018
353.84 मुबारक 46 (13) केन्या 2007
Half-centuries from Rahul and Raina and a quick-fire 32 off 9 from Hardik Pandya fire India to back to back 200 + scores for the first time in T20Is, reaching 213/4 in Malahide.#IREvIND LIVE ➡️ https://t.co/Kfzd5vRk3N pic.twitter.com/fBorRwHLLq
— ICC (@ICC) June 29, 2018
यह भी पढ़ें: IND VS IRE 2nd T20: पिछले ग्यारह साल में महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 11 मैच में नहीं खेले, 'इतना बुरा' रहा हाल
भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
जी हां, टी20 में किसी एक पारी की बात करें, तो इस मैच में एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के आए. वास्तव में भारत ने पिछले मैच के मुकाबले अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया. चलिए इस बारे में भी ज्ञानवर्धन कर लें
छक्के बनाम साल
21 श्रीलंका इंदौर (2017)
13 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च (2009)
13 आयरलैंड डबलिन (2018)
12 इंग्लैंड बेंगलुरु (2017)
12 आयरलैंड डबलिन (2018)
Innings Break!#TeamIndia post a formidable total of 213/4 in 20 overs (Rahul 70, Raina 69, Hardik 32*)#IREvIND pic.twitter.com/Ncdk3bDYyb
— BCCI (@BCCI) June 29, 2018
भारत के लिए टी20 में बेस्ट स्कोर
पिछले मैच में सुधार करते हुए भारत ने अपना चौथा बेस्ट स्कोर बनाया.
स्कोर बनाम साल
260 श्रीलंका इंदौर (2017)
244 विंडीज लाउडरहिल (2016)
218 इंग्लैंड डरबन (2007)
213 आयरलैंड डबलिन, 2018
211 श्रीलंका मोहाली 2009
208 आयरलैंड डबलिन (2018)
VIDEO: जब विराट कोहली ने पिछले साल एक बहुत ही खास अपील की थी. सुनिए और पालन कीजिए.
चाहे क्रिकेट पंडित कुछ भी कहें, लेकिन क्रिकेटप्रेमियों का तो पहली पारी में ही भारतीय बल्लेबाजों ने पैसा वसूल करा दिया. बाकी मैच में क्या होगा, यह तो बच्चा-बच्चा जानता है.