भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है और इस मुकाबले के पहले दिन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है. यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आ गए हैं. साल 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 9 टेस्ट में ही एक हजार टेस्ट रन पूरे किए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने सिर्फ सात मैचों में ही एक हजार रन पूरे किए थे. डॉन ब्रैडमैन के बाद इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. यशस्वी जायसवाल के अलावा एवर्टन वीक्स, हर्बर्ट सटक्लिफ और जॉर्ज हेडली ने 9 टेस्ट में एक हजार रनों का आंकड़ा छूआ है. भारतीय बल्लेबाजों में यह रिकॉर्ड पहले सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा के नाम था, जिन्होंने 11 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था.
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन 57 रन बनाकर आउट हुए यशस्वी जायसवाल सुनील गावस्कर के बाद एक टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. यशस्वी जायसवाल से पहले सुनील गावस्कर ने दो बार यह कारनामा किया है. सुनील गावस्कर ने 1971 और 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 700 से अधिक रन बनाए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यशस्वी जायसवाल इसके साथ ही भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. इस सूची में पहले स्थान पर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए थे. लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी गावस्कर ही हैं, जिन्होंने 1978 में वेस्टइंडीड के खिलाफ 732 रन बनाए थे.
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन:
774 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्ट इंडीज, 1971 (बाहर)
732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्ट इंडीज, 1978/79 (होम)
712 - यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (होम)
692 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (बाहर)
655 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2016 (होम)
बात अगर मैच की करें तो पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 79 रनों की पारी के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 72 रन देकर 5 विकेट झटके. उनके अलावा अपना 100वां मैच खेल रहे आर अश्विन ने 51 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि एक विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में आया.
इसके जवाब में जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 20.4 ओवरों में 104 रनों की साझेदारी हुई. भारत को जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए. पहले दिन स्टंप्स तक रोहित शर्मा 83 गेंदों में 52 और शुभमन गिल 39 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह उनके पतन का कारण..." BCCI अध्यक्ष ने बताया आखिर क्यों इंग्लैंड का बैजबॉल हुआ फेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं