- इस फिटनेस के क्या कहने !
- 37 के वेटरन या 37 के जवान!
- जंपा की चतुराई पर भारी पड़े धोनी
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही 38वें साल में चल रहे हों, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी ऐसी है कि 20-22 साल के युवा भी शर्मा जाएं. गाहे-बेगाहे धोनी इसका प्रमाण देते रहते हैं. ऑस्ट्रेलिया (#INDvAUS #INDvsAUS) के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले (मैच रिपोर्ट) में महेंद्र सिंह धोनी (#MSDhoni) ने 23 गेंदों पर 3 चौकों और इतने ही छक्कों से 43 रन बनाकर दिखाया कि जरूरत पड़ने पर वो ऐसे ही हाथ भांज सकते हैं, जैसे करियर के शुरुआती दिनों में करते थे. वैसे धोनी पर जब-जब उंगली उठती है, तो वह उसका करारा जवाब देते हैं. बहरहाल, बात धोनी की फिटनेस की कर रहे थे. और धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी फिटनेस और लचीलेपन का ऐसा सबूत दिया कि बीसीसीआई ने सार्वजनिक रूप से अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी उनकी शानदार फिटनेस को बयां किया.
#Dhoni
— Msd Vijay (@mersal07) February 27, 2019
LAST T20 MATCH FOR THALA DHONI pic.twitter.com/HWnDEaLTTl
धोनी की फिटनेस का नमूना पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला, जब धोनी ने एडम जंपा के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल कर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन जंपा ने चतुराई दिखाते हुए वाइड बॉल फेंक दी. लेकिन जंपा की इस चतुराई पर माही बीस साबित हुए. और कंगारू विकेटकीपर पीटर हैंड्सकॉम्ब के गिल्लियां बिखरने से पहले ही उन्होंने अपने पैर वापस क्रीज में सुरक्षित जमा लिए. लेकिन यहां लोगों का दिल लूट ले गया धोनी का वह अंदाज, जिसमें उन्होंने अपना पैर वापस क्रीज के भीतर टिकाया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: अब अजिंक्य रहाणे ने अपने लिए की 'यह मांग', लेकिन...
How's that for a stretch from @msdhoni
— BCCI (@BCCI) February 27, 2019
https://t.co/9hYmrJBmii #INDvAUS pic.twitter.com/MXvXIvov0G
हालांकि, अंपायर ने एड़ी को मापने के लिए तीसरी आंख का सहारा लिया. और बाद मे फैसला धोनी के पक्ष में गया. और जब इसकी तस्वीर आई, तो धोनी के चाहने वाले औैर बीसीसीआई ने खुलकर धोनी के लचीलेपन और फिटनेस का प्रदर्शन अपने ट्विटर अकाउंट से किया. बीसीसीआई ने लिखा, 'हाउज दैट फॉर ए स्ट्रेच फ्रॉम धोनी'. वास्तव में धोनी की यह स्ट्रेचिंग बहुत ही देखने लायक थी. बता दें कि धोनी के पिछले और फ्रंटफुट के बीच 2.14 मीटर का अंतर था.
VIDEO: वर्ल्ड कप में 16 जून को पाकिस्तान के मैच पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के विचार जान लीजिए.
धोनी के इस अंदाज से युवा सीख सकते हैं कि फिटनेस के कितने ज्यादा मायने हैं. और अगर आपकी फिटनेस और स्ट्रेचिंग शानदार है, तो यह ऐसे मौकों पर बहुत ही ज्यादा काम आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं