- पहला टी20 मुकाबला है विशाखापत्तनम में
- ऑस्ट्रेलिया के साथ है दो टी20 मुकाबले
- टी2- के बाद खेले जाएंगे पांच वनडे मैच
हाल ही में हुए पुलवामा आतंकी हमले (#pulwamaterrorattack) के हमले के बाद देश भर में चल रहे पाकिस्तान विरोध के बीच अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज पैर पसारने के लिए तैयार है. पहला मुकाबला विशाखपत्तनम (#INDvAUS #INDvsAUS) में आयोजित हो रहा है. यह टी20 और वनडे सीरीज भारते के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. सलाह और विचार आने शुरू हो गए हैं. और इसी कड़ी में पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर (#SanjayManjrekar) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (#MahendraSinghdhoni) और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (#Rishabhpant) को अहम सलाह दी है.
Game Day
— BCCI (@BCCI) February 24, 2019
Venue - Vizag
Match - 1st T20I :
Toss - 6:30 PM IST
For updates - https://t.co/CPALMGgLOj
Watch - Star Sports network #TeamIndia #INDvAUS @Paytm pic.twitter.com/eNxB8Ur6tg
आप जानते ही हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चयन से पहले तक ऋषभ पंत को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा व बहस चल रही थी. सभी यह जानने को उत्सुक थे कि ऋषभ पंत वर्ल्ड कप की प्लानिंग में हैं या नहीं. चीफ सेलेक्टर ने भी कहा था कि एक स्थान के लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच मुकाबला है. और जब सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ, तो चयन समिति ने ऋषभ पंत को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुनकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है. लेकिन अब संजय मांजरेकर ने इससे आगे की बात कही है.
यह भी पढ़ें: Pulwama attack: अब विराट कोहली ने कही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मुकाबले पर 'मन की बात'
संजय मांजरेकर ने साफ तौर पर कहा है कि पहले टी20 मुकाबले में टीम मैनेजमेंट को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह को आराम देकर ऋषभ पंत को इलेवन में बतौर विकेटकीपर शामिल किया जाना चाहिए. इसकी वजह बताते हुए मांजरेकर ने कहा कि ऋषभ पंत अब फॉर्म में आ चुके हैं. वहीं ऋषभ को खिलाने के पीछे मांजरेकर ने और भी कारण बताए हैं. संजय ने कहा कि भारतीय टीम में विजय शंकर जैसे कम अनुभवी खिलाड़ी हैं, तो लेग स्पिनर मयंक मारकंडे को भी पहली बार टीम में जगह शामिल किया गया.
यह भी पढ़ें: ICC ranking: श्रीलंका से हार पर दक्षिण अफ्रीका पर पड़ी बुरी मार, लेकिन...
"Stepping up the gas" - @imVkohli
— BCCI (@BCCI) February 24, 2019
Can you count the number of times the Skip steps out to hit the ball? #TeamIndia #INDvAUS @Paytm pic.twitter.com/FhIk2nbrNy
संजय ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की टी20 वर्ल्ड कप में इलेवन में जगह पक्की है. ऐसे में ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिलाए जाने की जरूरत है. और अगर पंत कुछ और अच्छी पारियां खेलते हैं, तो इससे उनके कॉन्फिडेंस में और इजाफा होगा.
VIDEO: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर ज्यादातर विशेषज्ञ विरोध में हैं.
मांजरेकर ने यह भी कहा कि पहले टी20 मुकाबले में युजवेंद्र चहल और मयंक मारकंडे दोनों को खिलाया जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं