- इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को हराया
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम नंबर एक पर
IND vs ENG: तीसरे टेस्ट (Leeds Test) में भारत को इंग्लैंड (ENG vs IND) ने एक पारी और 76 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत की टीम अब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 2 सितंबर से खेलेगी. तीसरे टेस्ट में भारत की हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल (ICC World Test Championship Points Table) में बदलाव देखने को मिले हैं. भारत को लीड्स में मिली हार का फायदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को हुआ था. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम अब टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गया है. प्वाइंट्स टेबल में भारत के 14 अंक है.
हार के बाद फैंस सोशल मीडिया पर चुन रहे चौथे टेस्ट के लिए अपनी-अपनी टीम
भारत का पर्सेंटेज ऑफ प्वाइंट 38.88 है जो पाकिस्तान से कम है, जिसके कारण ही भारतीय टीम तीसरे नंबर पर आ गई है. इंग्लैंड की यह टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के दौर में यह पहली जीत है. अबतक टेस्ट चैंपियवशिप के दूसरे दौर में 4 टीमों ने अपना अभियान शुरू किया है. अबतक इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और भारत की टीम को एक -एक जीत मिल चुकी है. इंग्लैंड के खाते में भी एक जीत दर्ज है और वह इस समय टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Pakistan moves to top of the points table in WTC 2021-23. pic.twitter.com/tCKas9AFdX
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 28, 2021
पाकिस्तान टॉप पर
टेस्ट चैंपियनशिप (wtc points table) में पाकिस्तान नंबर वन पर इस समय काबिज है. दरअसल पाकिस्तान ने 2 टेसट् मैच खेले हैं जिसमें एक जीत और एक मैच हारी है. प्वाइंट्स के मामले में पाकिस्तान के पास 12 अंक हैं लेकिन र्सेंटेज ऑफ प्वाइंट 50 फीसदी का है, जो भारत से ज्यादा है, जिसके कारण पाकिस्तान की टीम वर्तमान में नंबर वन टीम बनी हुई है. दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है.
James Anderson ने रचा इतिहास, ऐसा कमाल का करने वाले पहले गेंदबाज बने
इंग्लैंड का भी पर्सेंटेज ऑफ प्वाइंट्स भारत के बराबर ही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 3 टेस्ट खेले गए हैं. इसमें से दोनों टीमों ने एक-एक टेस्ट जीता है, जबकि एक मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ था.
ऐसा है नियम
टेस्ट मैच जीतने वाली टीम को 12 अंक मिलते हैं, ड्रा होने पर 4 अंक टीमों को दिए जाते हैं. दरअसल इंग्लैंड और भारत के 16 अंक होने चाहिए थे, लेकिन पहले टेस्ट मैच के दौरान दोनों टीमों पर धीमी ओवर गति करने का आरोप लगा था, जिसके कारण आईसीसी ने भारत और इंग्लैंड के 2-2 अंक टेस्ट चैंपियनिशप में काट लिए थे. जिसके कारण भारत और इंग्लैंड की टीम इस समय 14-14 अंक पर बनी हुई है.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं