Hardik Pandya React on Tilak Varma; MI vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 में सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) बीच खेले गए मुकाबले में फैंस को तिलक वर्मा का विस्फोटक और यादगार शतक देखने को मिला. तिलक ने अपने शतक के मुंबई को जीटी पर 99 रनों से जीत दिलाई और पिछले 4 मैचों में मिले हार के क्रम को तोड़ा. तिलक वर्मा मैच के दौरान एक समय बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे. वह एक समय 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे. इस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई एक और हार की तरफ बढ़ रही है.
From steady to unstoppable 😮🔥#TilakVarma's maiden TATA IPL hundred comes in style and what a way to do it.💪🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2026
That second-half acceleration from Tilak Varma was unreal . 👀🔥#TATAIPL 2026 | #GTvMI | LIVE NOW 👉 https://t.co/EXwHuATWcw pic.twitter.com/KgdZznGtR5
तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे. हार्दिक ने तिलक को समझाया कि उन्हें कैसे खेलना है और वह क्या कर सकते हैं. इस दौरान हार्दिक तिलक पर गुस्से में नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने तिलक से क्या कहा था.
हार्दिक ने कहा, "मैंने उससे कहा कि तुम बस गेंद को देखो और हिट करो, चाहे कुछ भी हो. मुझे सच में लगता है कि उसके बल्ले से जिस तरह से गेंद निकलती है वह सच में कुछ खास है. समय आ गया था कि वह कुछ करे. हां, मुझे लगता है कि कुछ बार मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि मुझे चक्कर आ गया. ग्रुप के लिए इसकी बहुत जरूरत थी. तिलक के लिए इसकी बहुत जरूरत थी. मुंबई इंडियंस के लिए इसकी बहुत जरूरत थी. एक कप्तान के तौर पर भी, उस तरह की एनर्जी चीजों को बदल देती है."
हार्दिक के समझाने के बाद तिलक वर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की जो कभी-कभार ही देखने को मिलती है. ऐसा लग रहा था कि तिलक ने कप्तान की बात को अपनी अहम पर ले लिया और फिर उसके बाद सिर्फ छक्के और चौकों में बात करने लगे. 22 पर 19 वाले तिलक 45 गेंदों पर 101 पर पहुंच गए. इस दौरान बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 चौके मारे. यह तिलक का पहला आईपीएल शतक था जो लंबे समय तक याद रहेगा.
एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की. तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं