दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया गया है. दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और ISI की कथित प्रॉक्सी साजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. राजधानी और NCR में फायरिंग, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश रची जा रही थी. आरोपियों की पहचान ग्वालियर निवासी राजवीर और विवेक बंजारा के रूप में हुई है. पुलिस की समय रहते कार्रवाई से बड़ी आतंकी वारदात टल गई.