आईपीएल 2022 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर पहला क्वालीफायर मैच खेलेंगी. दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर अंकतालिका में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है. इस मुकाबले (IPL Qualifer) में जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी. इससे पहले ये दोनों टीमें एक बार आमने-सामने आई है, जिसमें जीटी (Gujarat Titans) की जीत हुई थी. इस हिसाब से गुजरात की टीम के पास एक मानसिक बढ़त हासिल है. लेकिन प्लेऑफ के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) भी अपना सब कुछ झोंक देना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: उमरान ने मेंटोर इरफान के साथ मनाया चयन का जश्न, 5 कदमों में जाने पेसर की फर्श से अर्श की कहानी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके लिए दोनों टीम के खिलाड़ियों ने कोलकाता पहुंचकर तैयारियां शुरु कर दी है. सितारों से सजी ये दोनों टीम आईपीएल खिताब के लिए सोमवार को मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए नजर आई. स्पिन डिपार्टमेंट में दोनों टीम के पास 'तुरुप के इक्के' हैं, जो मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. गुजरात टाइटंस के पास वर्ल्ड क्लास स्पिन मास्टर राशिद खान (Rashid Khan) हैं, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में पर्पल कैप होल्डर युजवेंद्र चहल हैं.
दोनों गेंदबाज एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं और सोमवार को ट्विटर पर उनके बीच का भाईचारा देखने को मिला. दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रैक्टिस के दौरान चहल (Yuzvendra Chahal) और राशिद की मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ आरआर ने फैंस से पूछा, "इसका वीडियो किसे चाहिए."
इस पोस्ट पर फैंस ने तो अपना रिस्पॉन्स भेजा ही, लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने वाले युजी चहल ने इसे रिट्वीट करते हुए राशिद खान के लिए लिखा, "खान साहब."
जिसके जवाब में अफगानी स्पिनर ने पोस्ट के नीचे दिल बनाकर कमेंट किया, "युजी भाई."
Khan sahib ???????? https://t.co/Xl9axKzL0g
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) May 23, 2022
इन दोनों क्रिकेटर्स के बीच इस आदर और सम्मान को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. दोनों प्लेयर्स को जैंटलमैंस गेम कहे जाने वाले क्रिकेट के ब्रांड एंबेसडर कह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: GT vs RR: बटलर अपनी फॉर्म से निराश, तो अश्विन ने क्वालीफायर से पहले बताया "रिटायर्ड आउट" का महत्व
हालांकि मैच के दौरान मैदान पर इन दोनों प्लेयर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है. ग्रुप स्टेज में खेले गए 14 मैचों में युजवेंद्र चहल ने 26 विकेट लिए हैं और वो टॉप पर चल रहे हैं. वहीं राशिद खान ने इन 14 मुकाबलों में 18 विकेट लिए हैं और लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं